कोल इंडिया के कर्मचारियों ने दिया एक दिन की हड़ताल का नोटिस

By भाषा | Published: November 23, 2020 09:00 PM2020-11-23T21:00:16+5:302020-11-23T21:00:16+5:30

Coal India employees gave notice of one day strike | कोल इंडिया के कर्मचारियों ने दिया एक दिन की हड़ताल का नोटिस

कोल इंडिया के कर्मचारियों ने दिया एक दिन की हड़ताल का नोटिस

नयी दिल्ली, 23 नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लि. (सीआईएल) ने सोमवार को कहा कि उसे चार श्रमिक संगठनों से एक दिन की हड़ताल का नोटिस मिला है। श्रमिक संगठनों ने 26 नवंबर, 2020 को हड़ताल पर जाने का नोटिस दिया है।

कंपनी ने बीएसई को दी सूचना में कहा, ‘‘कोल इंडिया के चार श्रमिक संगठनों ने कंपनी और उसकी अनुषंगी इकाइयों को एक दिन की हड़ताल के लिये नोटिस दिया है।’’ कंपनी ने इस बारे में विस्तार से कोई जानकारी नहीं दी।

कोल इंडिया ने कहा कि हड़ताल टालने और सुलह को लेकर प्रयास किये जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि 10 केंद्रीय श्रमिक संगठनों ने 17 नवंबर को घोषणा की कि वे 26 नवंबर को प्रस्तावित हड़ताल पर जाएंगे।

कोल इंडिया दुनिया की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी है। कंपनी देश के आठ राज्यों में फैसले 84 खनन क्षेत्रों का परिचालन करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Coal India employees gave notice of one day strike

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे