लाइव न्यूज़ :

सीओएआई ने उपभोक्ताओं को मुफ्त रिचार्ज प्लान के फर्जी संदेशों से आगाह किया

By भाषा | Updated: April 21, 2021 21:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 अप्रैल दूरसंचार कंपनियों के संगठन सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने आम लोगों से फर्जी संदेशों के झांसे में नहीं आने को कहा है। इन फर्जी संदेशों के जरिये लोगों को गुमराह किया जा रहा है कि सरकार ने ऑनलाइन शिक्षा के लिए 10 करोड़ ग्राहकों को मुफ्त रिचार्ज प्लान देने का फैसला किया है।

सीओएआई ने आगाह करते हुए कहा है कि इस तरह के लिंक पर क्लिक करने से मोबाइल फोन से आपके ब्योरे और अन्य सूचनाओं की चोरी हो सकती है। इसके बाद में और गंभीर असर हो सकते हैं।

सीओएआई की ओर से जारी सार्वजनिक परामर्श में कहा गया है कि इन फर्जी संदेशों के जरिये यह दावा किया जा रहा है कि सरकार ने ऑनलाइन शिक्षा के लिए 10 करोड़ ग्राहकों को मुफ्त रिचार्ज उपलब्ध कराने का वादा किया है।

उद्योग संगठन के सदस्यों में रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया शामिल हैं। सीओएआई ने कहा कि इस तरह की फर्जी सूचनाओं से लोग मुफ्त पेशकश का लाभ लेने को लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। सीओएआई ने उपभोक्ताओं को इस तरह के लिंक पर क्लिक नहीं करने की सलाह दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

भारतUjjain: सिंहस्थ महाकुम्भ की तैयारी: 'एकता मॉल' बनेगा देश की विविध कलाओं और शिल्प का संगम केंद्र

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो