लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट के बीच राहत की खबर, सेंसेक्स में 1,028 अंकों का उछाल, इन कंपनियों के शेयर चमके

By भाषा | Updated: March 31, 2020 17:23 IST

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,028.17 अंक यानी 3.62 प्रतिशत की तेजी के साथ 29,468.49 अंक पर बंद हुआ।

Open in App

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स वित्त वर्ष 2019-20 के अंतिम दिन मंगलवार को 1,028 अंक से अधिक उछलकर 29,468.49 अंक पर बंद हुआ। ऊर्जा, वित्तीय और दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों में तेजी की अगुवाई में बाजार मजबूत हुआ। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,028.17 अंक यानी 3.62 प्रतिशत की तेजी के साथ 29,468.49 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 316.65 अंक यानी 3.82 प्रतिशत मजबूत होकर 8,597.75 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में आईटीसी रही। कंपनी का शेयर 7 प्रतिशत मजबूत हुआ। उसके बाद क्रमश: रिलायंस इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी, टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, सन फार्मा और एसबीआई का स्थान रहा।

दूसरी तरफ इंडसइंड बैंक करीब 15 प्रतिशत नीचे आया। मारुति, बजाज फाइनेंस और टाइटन के शेयर भी नीचे आये। कारोबारियों के अनुसार दुनिया के अन्य बाजारों में तेजी के साथ निवेशकों की धारणा घरेलू बाजार को लेकर सकारात्मक रही। एशिया के ज्यादातर प्रमुख बाजरों में तेजी रही। चीन में मार्च के दौरान विनिर्माण में सुधार से सकारात्मक असर पड़ा है।

चीन प्रशासन ने कोरोना महामारी से निपटने के लिये लगाये गये नियंत्रणें में ढील दी है और कारखानों को खोलने की इजाजत दी है। चीन में शंघाई, हांगकांग, दक्षिण कोरिया में सोल 2 प्रतिशत बढ़त के साथ खुले जबकि जापान का तोक्यो बाजार नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी दर्ज की गयी।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 3.60 प्रतिशत मजबूत होकर 27.37 डॉलर प्रति बैरल हो गया। इधर, स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या 1,200 को पार कर गयी है। इसमें 100 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। वहीं दुनिया भर में इस महामारी से अबतक 37,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

टॅग्स :कोरोना वायरससेंसेक्सशेयर बाजारनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित