लाइव न्यूज़ :

सिस्को की कृषि-प्रौद्योगिकी स्टार्टअप प्रतिस्पर्धा, विजेता को मिलेंगे दो करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: December 18, 2020 17:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी सिस्को इंडिया ने नवोन्मेषी समाधान वाले कृषि-प्रौद्योगिकी स्टार्टअप की खोज के लिए एक प्रतिस्पर्धा शुरू की है। इसमें विजयी होने वाले स्टार्टअप को दो करोड़ रुपये का पुरस्कार मिलेगा।

कंपनी ने एक बयान में शुक्रवार को कहा कि ‘सिस्को एग्री चैलेंज’ उसके कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) का हिस्सा है। इसके सह-आयोजक के. विजय राघवन हैं जो भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार हैं।

कंपनी ने कहा कि इस प्रतिस्पर्धा का खाका गैर-सरकारी संगठन ‘द नज सेंटर फॉर सोशल इनोवेशंस’ ने तैयार किया है। वही इसका प्रबंधन भी कर रहा है।

बयान के मुताबिक महीनों में विभिन्न चरण से गुजरने वाली इस प्रतिस्पर्धा के विजेता को दो करोड़ रुपये का इनाम मिलेगा। इस रकम का उपयोग प्रतिभागी देश में कम आय और लाभ से जूझ रहे किसानों के मुद्दों के समाधान का स्तर बढ़ाने, उबरने में उनकी मदद करने, प्रौद्योगिकी के विकास एवं परीक्षण इत्यादि में कर सकेंगे।

विजय राघवन ने कहा, ‘‘ इस तरह का विविध और बहु-हितधारकों की साझेदारी वाला यह प्रयास कृषि क्षेत्र में वैज्ञानिक एवं प्रौद्योगिकी हस्तक्षेप करने में उत्प्रेरक की भूमिका अदा करेगा। अंतत: यह किसानों की उत्पादकता बढ़ाने और उनकी आय दोगुना करने वाला होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?