लाइव न्यूज़ :

सीआईआई का महामारी पूल बनाने का सुझाव

By भाषा | Updated: July 18, 2021 17:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जुलाई भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) ने भविष्य में कोविड-19 जैसी किसी स्थिति से निपटने के लिए सरकार के शुरुआती वित्तीय समर्थन से ‘महामारी पूल’ के गठन की वकालत की है।

सीआईआई ने कहा कि इस समय लोगों और कंपनियों सभी के मन में कोविड-19 से जुड़े जोखिम सबसे ऊपर हैं। ऐसे में महामारी पूल में उनकी ओर से उचित भागीदारी और योगदान को प्रोत्साहन दिया जा सकता है।

सीआईआई ने कहा, ‘‘शुरुआत में इस तरह के पूल की सफलता के लिए सरकार की ओर से वित्तीय समर्थन की जरूरत होगी, लेकिन बाद में सरकार के समर्थन को धीरे-धीरे शून्य के स्तर पर लाया जा सकेगा और 12 से 15 साल में पर्याप्त अधिशेष के साथ पूल आत्मनिर्भर हो सकेगा।’’

उद्योग मंडल ने कहा कि अभी बीमा कंपनियां काफी हद तक महामारी से संबंधित नुकसान के सामने टिकी रह सकी हैं, लेकिन भविष्य में महामारी से संबंधित नुकसान से निपटने को बड़ी मात्रा में पूंजी की जरूरत होगी। यह जरूरत संभवत: वैश्विक स्तर पर बीमा और पुनर्बीमा कंपनियों की कुल उपलब्ध पूंजी से अधिक होगी।

सीआईआई ने कहा कि भारत के पास सबसे पहले महामारी पूल को बनाने का अवसर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब