लाइव न्यूज़ :

साल 2020 के बाद पहली बार अप्रत्याशित रूप से घटा चीन का व्यापार, जानें क्या है कारण

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 7, 2022 12:02 IST

वैश्विक मांग में कमी और कोविड महामारी की वजह से लगाए गए अंकुशों के चलते चीन के व्यापार में अक्टूबर में गिरावट आई है।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड अंकुशों की वजह से चीन में उपभोक्ताओं का खर्च घटा है जिसका असर व्यापार पर भी पड़ा है।अधिशेष एक साल पहले की तुलना में चीन का वैश्विक व्यापार 0.9 प्रतिशत बढ़कर 85.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया।रूस से चीन का आयात दोगुना से अधिक होकर 10.2 अरब डॉलर रहा।

बीजिंग: अक्टूबर में चीन के निर्यात और आयात में अप्रत्याशित रूप से गिरावट दर्ज की गई। कोविड महामारी की वजह से लगाए गए अंकुशों और वैश्विक मांग में कमी की वजह से अक्टूबर के महीने में चीन के व्यापार में देखी गई। चीन में उपभोक्ताओं का खर्च कोविड अंकुशों के कारण घटा है जिसका असर व्यापार पर भी पड़ा है।

सीमा शुल्क एजेंसी के आंकड़ों के मुताबिक, चीन का निर्यात अक्टूबर में एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 0.3 प्रतिशत घटकर 298.4 अरब डॉलर रह गया। सितंबर में चीन का निर्यात 5.7 प्रतिशत बढ़ा था। अक्टूबर में चीन का आयात भी 0.7 प्रतिशत घटकर 213.4 अरब डॉलर पर आ गया। सितंबर में चीन का आयात 0.3 प्रतिशत बढ़ा था।

अधिशेष एक साल पहले की तुलना में चीन का वैश्विक व्यापार 0.9 प्रतिशत बढ़कर 85.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया। विश्लेषकों का मानना है कि फेडरल रिजर्व और अन्य केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की वजह से वैश्विक मांग कम हुई है, इससे अभी चीन का व्यापार सुस्त रहने के आसार हैं। घरेलू मोर्चे पर चीन ने 'शून्य कोविड' रणनीति अपनाई है। 

वायरस पर काबू के लिए कई शहरों को बार-बार 'बंद' किया जा रहा है। इसकी वजह से कारोबार प्रभावित हुआ है और लाखों लोगों को अपने घरों में ही बंद रहना पड़ रहा है। अमेरिका के साथ शुल्कों को लेकर चीन का विवाद चल रहा है। इसके बावजूद अक्टूबर में अमेरिका को चीन का निर्यात 35.3 प्रतिशत बढ़कर 47 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं अमेरिकी वस्तुओं का आयात 52.4 प्रतिशत बढ़कर 12.8 अरब डॉलर रहा।

अमेरिका के साथ चीन का व्यापार अधिशेष 29.9 प्रतिशत बढ़कर 34.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया। रूस से चीन का आयात दोगुना से अधिक होकर 10.2 अरब डॉलर रहा। रूस से चीन मुख्य रूप से तेल और गैस का आयात करता है। 27 देशों के यूरोपीय संघ (ईयू) को चीन का निर्यात 5.5 प्रतिशत बढ़कर 44.1 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं यूरोपीय संघ से आयात 15.5 प्रतिशत घटकर 21.4 अरब डॉलर पर आ गया। यूरोपीय संघ के साथ चीन का व्यापार अधिशेष 38.1 प्रतिशत बढ़कर 22.7 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :चीनबिजनेसरूसकोरोना वायरसCorona
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना