साल 2020 के बाद पहली बार अप्रत्याशित रूप से घटा चीन का व्यापार, जानें क्या है कारण

By मनाली रस्तोगी | Published: November 7, 2022 11:57 AM2022-11-07T11:57:56+5:302022-11-07T12:02:54+5:30

वैश्विक मांग में कमी और कोविड महामारी की वजह से लगाए गए अंकुशों के चलते चीन के व्यापार में अक्टूबर में गिरावट आई है।

China's trade unexpectedly drops for first time since 2020 | साल 2020 के बाद पहली बार अप्रत्याशित रूप से घटा चीन का व्यापार, जानें क्या है कारण

साल 2020 के बाद पहली बार अप्रत्याशित रूप से घटा चीन का व्यापार, जानें क्या है कारण

Highlightsकोविड अंकुशों की वजह से चीन में उपभोक्ताओं का खर्च घटा है जिसका असर व्यापार पर भी पड़ा है।अधिशेष एक साल पहले की तुलना में चीन का वैश्विक व्यापार 0.9 प्रतिशत बढ़कर 85.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया।रूस से चीन का आयात दोगुना से अधिक होकर 10.2 अरब डॉलर रहा।

बीजिंग: अक्टूबर में चीन के निर्यात और आयात में अप्रत्याशित रूप से गिरावट दर्ज की गई। कोविड महामारी की वजह से लगाए गए अंकुशों और वैश्विक मांग में कमी की वजह से अक्टूबर के महीने में चीन के व्यापार में देखी गई। चीन में उपभोक्ताओं का खर्च कोविड अंकुशों के कारण घटा है जिसका असर व्यापार पर भी पड़ा है।

सीमा शुल्क एजेंसी के आंकड़ों के मुताबिक, चीन का निर्यात अक्टूबर में एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 0.3 प्रतिशत घटकर 298.4 अरब डॉलर रह गया। सितंबर में चीन का निर्यात 5.7 प्रतिशत बढ़ा था। अक्टूबर में चीन का आयात भी 0.7 प्रतिशत घटकर 213.4 अरब डॉलर पर आ गया। सितंबर में चीन का आयात 0.3 प्रतिशत बढ़ा था।

अधिशेष एक साल पहले की तुलना में चीन का वैश्विक व्यापार 0.9 प्रतिशत बढ़कर 85.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया। विश्लेषकों का मानना है कि फेडरल रिजर्व और अन्य केंद्रीय बैंकों द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की वजह से वैश्विक मांग कम हुई है, इससे अभी चीन का व्यापार सुस्त रहने के आसार हैं। घरेलू मोर्चे पर चीन ने 'शून्य कोविड' रणनीति अपनाई है। 

वायरस पर काबू के लिए कई शहरों को बार-बार 'बंद' किया जा रहा है। इसकी वजह से कारोबार प्रभावित हुआ है और लाखों लोगों को अपने घरों में ही बंद रहना पड़ रहा है। अमेरिका के साथ शुल्कों को लेकर चीन का विवाद चल रहा है। इसके बावजूद अक्टूबर में अमेरिका को चीन का निर्यात 35.3 प्रतिशत बढ़कर 47 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं अमेरिकी वस्तुओं का आयात 52.4 प्रतिशत बढ़कर 12.8 अरब डॉलर रहा।

अमेरिका के साथ चीन का व्यापार अधिशेष 29.9 प्रतिशत बढ़कर 34.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया। रूस से चीन का आयात दोगुना से अधिक होकर 10.2 अरब डॉलर रहा। रूस से चीन मुख्य रूप से तेल और गैस का आयात करता है। 27 देशों के यूरोपीय संघ (ईयू) को चीन का निर्यात 5.5 प्रतिशत बढ़कर 44.1 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं यूरोपीय संघ से आयात 15.5 प्रतिशत घटकर 21.4 अरब डॉलर पर आ गया। यूरोपीय संघ के साथ चीन का व्यापार अधिशेष 38.1 प्रतिशत बढ़कर 22.7 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

(भाषा इनपुट के साथ)

Web Title: China's trade unexpectedly drops for first time since 2020

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे