लाइव न्यूज़ :

जुलाई में चीन का निर्यात, आयात बढ़ा, पर वृद्धि की रफ्तार सुस्त पड़ी

By भाषा | Updated: August 7, 2021 13:26 IST

Open in App

बीजिंग, सात अगस्त (एपी) चीन का निर्यात और आयात जुलाई महीने में बढ़ा है, लेकिन इसकी वृद्धि की रफ्तार सुस्त पड़ी है। इसकी वजह यह है कि वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के डेल्टा वेरिएंट पर नियंत्रण के प्रयासों के बीच कारोबारी धारणा प्रभावित हुई है तथा उपभोक्ता खर्च में कमी आई है।

सीमा शुल्क विभाग के शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार चीन का निर्यात जुलाई में एक साल पहले के समान महीने की तुलना में 18.9 प्रतिशत बढ़कर 282.7 अरब डॉलर पर पहुंच गया। हालांकि, जून में चीन का निर्यात 32.2 प्रतिशत बढ़ा था।

इसी तरह जुलाई में चीन का आयात एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 28.7 प्रतिशत बढ़कर 227.1 अरब डॉलर रहा। जून में चीन का आयात 36.7 प्रतिशत बढ़ा था।

समीक्षाधीन अवधि में अमेरिका को चीन का निर्यात एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 13.4 प्रतिशत बढ़कर 49.6 अरब डॉलर पर पहुंच गया। हालांकि, जून में अमेरिका को चीन का निर्यात 17.8 प्रतिशत बढ़ा था। शुल्क को लेकर विवाद जारी रहने के बावजूद अमेरिका को चीन का निर्यात बढ़ रहा है। जुलाई में अमेरिका से चीन का आयात 25.6 प्रतिशत बढ़कर 14.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इससे पिछले महीने अमेरिका से आयात 37.6 प्रतिशत बढ़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब