लाइव न्यूज़ :

चीन ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ व्यापार पाबंदी बढ़ायी

By भाषा | Updated: November 3, 2020 17:51 IST

Open in App

कैनबरा (आस्ट्रेलिया), तीन नवंबर (एपी) आस्ट्रेलिया के कृषि मंत्री डेविड लिटिलप्राउड ने मंगलवार को कहा कि चीन ने व्यापार को लेकर पाबंदियां बढ़ा दी हैं और यहां की कुछ तरह की लकड़ियां तथा जौ के आयात को निलंबित कर दिया है। कोरोना वायरस, हांगकांग और दक्षिण चीन सागर को लेकर विवाद के बीच यह कदम उठाया गया है।

चीनी अधिकारी 14 लाख डॉलर मूल्य के जीवित झींगा मछली के आस्ट्रेलिया से आयात को मंजूरी देने में भी देरी कर रहे हैं।

चीन ने आस्ट्रेलियाई कोयला, बीफ और अन्य वस्तुओं के आयात पर या तो पाबंदी लगायी है या उसे सीमित किया है। साथ ही इस बात की जांच की घोषणा की है कि क्या शराब अनुचित रूप से कम दाम पर बेची जा रही है?

इससे पहले, चीन ने आस्टेलिया सरकार से कोरोना वायरस की उत्पत्ति की जांच का समर्थन नहीं किये जाने की मांग की थी। यह वायरस सबसे पहले दिसंबर में चीन के मध्य भाग में फैलना शुरू हुआ था।

कृषि मंत्री लिटिलप्राउड ने कहा, ‘‘हम चीनी प्राधिकरणों के साथ मिलकर काम करेंगे और मसलों काा समाधान करेंगे।’’

आस्ट्रेलिया के लिये चीन बड़ा निर्यात बाजार है।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि कानून के अनुरूप बीमारी रोकने के उपायों के तहत ये कदम उठाये गये हैं।

प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा, ‘‘देशों के बीच द्विपक्षीय सम्मान व्यवहारिक सहयोग का आधार है और गारंटी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम उम्मीद करते हैं कि आस्ट्रेलिया आपसी भरोसे, द्विपक्षीय सहयोग और चीन-आस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक भागीदारी की भावना को बढ़ाने के लिये और अनुकूल कदम उठा सकता है और द्विपक्षीय रिश्तों को यथशीघ्र पटरी पर लाएगा।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें