लाइव न्यूज़ :

चीन ने आस्ट्रेलिया के वाइन पर 212 प्रतिशत का डंपिंग रोधी शुल्क जड़ा

By भाषा | Updated: November 27, 2020 21:06 IST

Open in App

बीजिंग, 27 नवंबर (एपी) चीन ने आस्ट्रेलिया से नाराजगी बढ़ाते हुए उसके यहां से आयातित वाइन (मदिरा) पर दो सौ प्रतिशत से भी अधिक तक का दंडात्मक शुल्क लगा दिया है।

कोविड19 वायरस महामारी फैलने के कारणों की जांच की मांग का समर्थन करने और कुछ अन्य राजनीतिक मुद्दों को लेकर चीन की कम्यूनिस्ट सरकार आस्ट्रेलिया पर दबाव बढ़ा रही है।

चीन ने शनिवार से आस्ट्रेलियाई वाइन पर 212.1% तक की दर से डंपिंग रोधी शुल्क लगा दिया है।

चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा था कि चीन के वाइन विनिर्माताओं के कारोबार को सस्ते आयात के कारण होने वाली क्षति से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है। मंत्रालय के अनुसार, चीन के मदिरा विनिर्माताओं ने सरकार से शिकायत की थी कि आस्ट्रेलिया से सस्ते आयात के कारण उनका कारोबार बर्बाद हो रहा है।

आस्ट्रेलिया के वाइन का 40 प्रतिशत हिस्सा चीन खरीदता रहा है। अस्ट्रेलिया सरकार ने वाइन पर सरकारी सहयाता दिए जाने के आरोप को खारिज किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें