लाइव न्यूज़ :

चीन ने साइबर सुरक्षा पर अपना नियंत्रण और मजबूत किया

By भाषा | Updated: July 13, 2021 19:46 IST

Open in App

बीजिंग, 13 जुलाई (एपी) चीन के प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों को कंप्यूटर की सुरक्षा में किसी तरह की कमजोरी मिलने पर इसकी जानकारी सरकार को देने की जरूरत होगी। वे अपनी इस जानकारी को बेच नहीं सकेंगे। इस नियम के साथ चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी ने सूचना पर अपना नियंत्रण और मजबूत कर लिया है।

इन नियमों के तहत निजी क्षेत्र के विशेषज्ञ कमजोरियों से संबंधित सूचनाओं को पुलिस, जासूसी एजेंसियों या कंपनियों को नहीं बेच सकेंगे, जैसा वे पहले करत थे। इस तरह की खामियां हैकिंग हमलों की प्रमुख वजह है। ऐसा ही एक हमला रूस से जुड़े एक समूह ने इसी महीने किया है। इससे कम से कम 17 देशों की कंपनियां प्रभावित हुई हैं।

चीन लगातार अपनी लोगों तथा अर्थव्यवस्था जुड़ी संवेदनशील सूचनाओं पर पकड़ मजबूत कर रहा है। कंपनियों के चीन के उपभोक्ताओं के डेटा को चीन के बाहर रखने पर रोक है। हाल में अमेरिकी शेयर बाजार में कारोबार शुरू करने वाली कंपनी दीदी ग्लोबल इंक को सार्वजनिक रूप से डेटा सुरक्षा को मजबूत करने को कहा गया है।

नए नियमों के तहत किसी को भी यदि साइबर सुरक्षा को लेकर कोई खामी मिलती है, तो उसे इसकी जानकारी सरकार को देनी होगी। सरकार ही यह तय करेगी कि इस मामले को कैसे ठीक किया जा सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय