लाइव न्यूज़ :

चीन ने एकाधिकार निरोधक मामले में इंटरनेट कंपनियों पर जुर्मान लगाया

By भाषा | Updated: July 7, 2021 18:11 IST

Open in App

बीजिंग सात जुलाई (एपी) चीन में एकाधिकार निरोधक नियामक ने प्रतिस्पर्धा को प्रभावित करने के मामलों में बुधवार को इंटरनेट दिग्गज अलीबाबा और टेनसेंट सहित अन्य कंपनियों पर जुर्माना लगाया।

बाजार विनियमन से जुड़े राज्य प्रशासन ने बताया कि उसने 22 मामलों में कई कंपनियों पर अन्य कंपनियों में हिस्सेदारी हासिल करने जैसी गतिविधियों में शामिल होने पर पांच लाख युआन (75 हजार डॉलर) का जुर्माना लगाया। प्रशासन का कहना है कि जिस तरीके से अन्य कंपनियों में हिस्सेदारी खरीदी गयी, उससे अनुचित रूप से बाजार में उनका दखल बढ़ सकता है।

चीन के नेताओं को दरअसल उसके सबसे बड़ी इंटरनेट कंपनियों के प्रभुत्व की चिंता है। यह कंपनियां वित्त, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में विस्तार कर रही हैं। सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी का कहना है कि इस साल एकाधिकार-विरोधी प्रवर्तन, विशेष रूप से तकनीक में उसकी एक प्राथमिकता है।

इससे पहले चीन सरकार ने अलीबाबा समूह पर भी प्रतिस्पर्धा को खत्म करने के मामले में 2.8 अरब डॉलर का बड़ा जुर्माना लगाया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब