लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री का निर्देश, जेवर हवाईअड्डे के डिजाइन में दिखाई दे भारतीय विरासत की झलक

By भाषा | Updated: July 25, 2021 18:07 IST

Open in App

(किशोर द्विवेदी)

नोएडा, 25 जुलाई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि नोएडा हवाईअड्डे के मुख्य टर्मिनल का भवन ‘भारतीय विरासत का प्रतिबिंब’ लगना चाहिए। यह राज्य की एक विशाल परियोजना है। मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की प्रगति की समीक्षा के दौरान यह निर्देश दिया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

आदित्यनाथ ने यह निर्देश हाल में इस नए हवाईअड्डे की समीक्षा बैठक के दौरान दिया। यह हवाईअड्डा गौतम बुद्ध नगर के जेवर में बन रहा है। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (आईजीआईए) से इसकी दूरी 80 किलोमीटर है।

इस आधुनिक हवाईअड्डे का निर्माण स्विट्जरलैंड की कंपनी ज्यूरिख इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेडआईए) एजी द्वारा किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि पूरा होने के बाद यह देश का सबसे बड़ा हवाईअड्डा होगा। हवाईअड्डे के विकास पर करीब 29,560 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

इससे पहले डेवलपर ने दिसंबर में नॉर्डिंक, ग्रिमशॉ, हैप्टिक तथा स्तूप के गठजोड़ को यात्री टर्मिनल के डिजाइन के लिए वास्तुकार के रूप में चुना था। जून और अगस्त, 2020 के दौरान तीन चरण की प्रतिस्पर्धा के जरिये इनका चयन किया गया था।

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 17 जुलाई को लखनऊ में हवाईअड्डे की प्रगति की समीक्षा के दौरान कहा कि हवाईअड्डे की मुख्य टर्मिनल इमारत के वास्तु में भारतीय विरासत की झलक मिलनी चाहिए।

आदित्यनाथ ने कहा कि अब यह अधिकारियों को देखना है कि ऐसा कैसे होगा। क्योंकि डिजाइन आकर्षक होना चाहिए और साथ ही इसमें भारतीय विरासत की झलक भी दिखनी चाहिए।

इस बैठक में नागर विमानन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव एस पी गोयल, नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लि. (नायल) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुण वीर सिंह तथा जेडआई के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

क्रिकेटRCB vs DC: आखिरी ओवर में डेविड मिलर के कमाल ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई 6 विकेट से जीत

क्रिकेटआखिरी ओवर में 6,6,4... मिलर ने पलटा हारा हुआ मैच, फैंस रह गए हैरान

विश्व20 लाख बैरल तेल ले जा रहे भारतीय टैंकर पर ईरान की नौसेना ने किया हमला, बरसाई गोलीबारी

ज़रा हटकेVIRAL: बिहार के लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में IPL जैसे भीड़, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर