लाइव न्यूज़ :

चिदंबरम का मोदी सरकार पर हमला, आरबीआई बॉन्ड खत्म करके जनता को दिया एक और झटका

By भाषा | Updated: May 28, 2020 13:19 IST

केंद्र सरकार ने 7.75 प्रतिशत बचत (टैक्स योग्य) बॉन्ड योजना को आज से बैंकिंग कारोबार समाप्त होने के समय से वापस लेने का फैसला किया है.

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले केंद्र सरकार पीपीएफ और लघु बचत योजनाओं पर भी ब्याज घटा चुकी है.खुदरा निवेशकों के बीच आरबीआई बॉन्ड काफी पसंद किया जाता है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने 7.75 प्रतिशत बचत (टैक्स योग्य) बॉन्ड योजना को वापस लेने के सरकार के फैसले की आलोचना करते हुए कहा कि यह देश के नागरिकों के लिए झटका है और ऐसे में लोगों को इसकी तत्काल बहाली की मांग करनी चाहिए। पूर्व वित्त मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘सरकार ने बचत करने वाले नागरिकों खासकर वरिष्ठ नागरिकों को एक और झटका दिया है। इसने 7.75 प्रतिशत बचत आरबीआई बॉंड योजना को वापस ले लिया है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार ने जनवरी, 2018 में भी ऐसा किया था। मैंने इसका पुरजोर विरोध किया था। अगले ही दिन सरकार ने बॉन्ड को फिर शुरू कर दिया लेकिन ब्याज दर को आठ फीसदी से घटाकर 7.75 फीसदी कर दिया।’’ चिदंबरम ने कहा, ‘‘ कर लगने के बाद इस पर सिर्फ 4.4 प्रतिशत का लाभ होगा। अब यह भी वापस ले लिया गया है। क्यों? मैं इस कदम की निंदा करता हूं।’’

उनके मुताबिक हर सरकार अपने नागरिकों को कम से कम एक सुरक्षित जोखिम मुक्त निवेश का विकल्प उपलब्ध कराने को बाध्य है। यह 2003 से आरबीआई बॉन्ड था। उन्होंने कहा, ‘‘ पीपीएफ और लघु बचत योजनाओं पर ब्याज घटाने के बाद आरबीआई बॉन्ड को खत्म करना एक और बेरहम झटका है। सभी नागरिकों को मांग करनी चाहिए कि आरबीआई बॉन्ड को तत्काल बहाल किया जाए।’’

गौरतलब है कि सरकार ने 7.75 प्रतिशत बचत (करयोग्य) बॉन्ड योजना को बृहस्पतिवार को बैंकिंग कारोबार समाप्त होने के समय से वापस लेने का फैसला किया है। सरकार ने यह निर्णय घटती ब्याज दरों को देखते हुए किया है। सरकार के इन बॉन्ड को सामान्य तौर पर आरबीआई बॉन्ड अथवा भारत सरकार के बॉन्ड के नाम से जाना जाता है। खुदरा निवेशकों के बीच ये बॉन्ड काफी पसंद किया जाता है।

इन बॉन्ड में निवेश करने वाले अपनी मूल राशि की सुरक्षा के साथ साथ नियमित आय को ध्यान में रखते हुये निवेश करते हैं। प्रवासी भारतीय इन बॉन्ड में निवेश के पात्र नहीं हैं। रिजर्व बैंक की बुधवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘भारत सरकार एतत् द्वारा यह अधिसूचित करती है कि 7.75 प्रतिशत बचत (कर योग्य) बॉन्ड, 2018 ... बृहस्पतिवार, 28 मई 2020 को बैंकिंग कार्य समय समाप्त होने के समय से निवेश के लिये उपलब्ध नहीं होंगे।’’

टॅग्स :पी चिदंबरमभारत सरकारभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)सेविंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?