लाइव न्यूज़ :

चार्टर्ड बाइक मुंबई में 2,000 इलेक्टिक साइकिल उतारेगी, 200 चार्जिंग स्टेशन भी स्थापित करेगी

By भाषा | Updated: November 22, 2021 20:00 IST

Open in App

मुंबई, 22 नवंबर वाहन क्षेत्र की कंपनी चार्टर्ड स्पीड की अनुषंगी इकाई चार्टर्ड बाइक अगले तीन से छह महीनों में मुंबई में 2,000 से अधिक इलेक्ट्रिक साइकिल तैनात करने के साथ 200 चार्जिंग स्टेशन स्थापित करेगी।

कंपनी ने सोमवार को अपने एक बयान में बताया कि इन इलेक्ट्रिक साइकिल का इस्तेमाल सभी ई-कॉमर्स एवं फूड एग्रीगेटर कंपनियों के डिलीवरी भागीदार कर सकते हैं।

चार्टर्ड स्पीड लिमिटेड के निदेशक संयम गांधी ने कहा, "हम अगले तीन से छह महीनों की छोटी अवधि में 200 ईवी चार्जिंग स्टेशनों को स्थापित करने के साथ मुंबई में चार्टर्ड साइकिल की संख्या को 50 से बढ़ाकर 2,000 करने को लेकर उत्साहित हैं।"

उन्होंने कहा, "मुंबई में ई-कॉमर्स डिलीवरी भागीदारों को स्थायी समाधान प्रदान करने के लिए अडाणी इलेक्ट्रिसिटी हमारे लिए एक आदर्श भागीदार कंपनी रही है।" अडाणी इलेक्ट्रिसिटी चार्जिंग स्टेशन के लिए चार्टर्ड स्पीड को जगह और बिजली की आपूर्ति मुहैया कराने में मदद कर रही है।

गांधी ने कहा कि कंपनी इसका फायदा उठाकर डिलीवरी भागीदार को पूरे इलेक्ट्रिक क्षेत्र के जरिये रोजाना 150-200 रुपये की बचत करने में मदद कर रही है।

यह साझेदारी उन डिलीवरी साझेदारों को एक अनूठा समाधान प्रदान करेगी जो ड्राइविंग लाइसेंस के बिना भी 25 किमी प्रति घंटे की प्रतिबंधित गति से इन चार्टर्ड बाइक का उपयोग कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?