लाइव न्यूज़ :

चन्नी पाकिस्तान के साथ व्यापार खोलने के लिए केंद्र को पत्र लिखेंगे

By भाषा | Updated: December 6, 2021 20:37 IST

Open in App

अमृतसर, छह दिसंबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ व्यापार खोलने की वकालत की है। चन्नी ने सोमवार को कहा कि वह इस बारे में जल्द केंद्र को पत्र लिखेंगे।

चन्नी ने कहा कि वह केंद्र को पत्र लिखने के अलावा इस मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी समय मांगेंगे।

यहां उद्योग मंडल पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की एक प्रमुख मांग को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि इस सप्ताह के अंदर 10 एकड़ क्षेत्र में व्यापार प्रदर्शनी के लिए एक सम्मेलन केंद्र की आधारशिला रखी जाएगी।

पीएचडीसीसीआई द्वारा यहां आयोजित पंजाब अंतराष्ट्रीय व्यापार प्रदर्शनी (पीआईटीईएक्स) के 15वें संस्करण में अपने संबोधन में चन्नी ने कहा कि अगर पाकिस्तान के साथ समुद्री मार्ग से व्यापार किया जा सकता है, तो जमीनी मार्ग से इसकी अनुमति क्यों नहीं दी जाती, जबकि इससे आर्थिक समृद्धि के काफी अवसर पैदा होंगे।

मुख्यमंत्री का यह बयान पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा अटारी-वाघा जमीनी मार्ग से पाकिस्तान के साथ व्यापार खोलने की बात उठाने के दो दिन बाद आया है।

इस बीच, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करते हुए कहा कि पड़ोसी देश को पहले भारतीय सैनिकों को मारना बंद करना चाहिए।

अमरिंदर ने कहा, ‘‘पहले आप हमारे सैनिकों को गोली मारना बंद करो, फिर हम व्यापार के बारे में बात करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?