लाइव न्यूज़ :

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दे केंद्र सरकार, वित्त मंत्री विजय चौधरी ने मोदी सरकार पर किया हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: May 16, 2023 16:43 IST

विजय चौधरी ने कहा कि पहले नीति आयोग की कोर कमेटी में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को रखकर उनकी राय ली जा रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देविशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए एक बार नीति आयोग के सामने गुहार लगाएगी।नीति आयोग किस तरह से काम कर रहा है या सभी राज्यों के लोग देख रहे हैं।चुनावी समय में प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह राज्य में जाकर बड़े-बड़े पैकेज की घोषणा करते रहते हैं।

पटनाः नीति आयोग की आगामी बैठक को लेकर जदयू के वरिष्ठ नेता और वित्त मंत्री विजय चौधरी ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए एक बार नीति आयोग के सामने गुहार लगाएगी। विजय चौधरी ने कहा कि पहले नीति आयोग की कोर कमेटी में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को रखकर उनकी राय ली जा रही थी।

लेकिन अब नीति आयोग किस तरह से काम कर रहा है या सभी राज्यों के लोग देख रहे हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि जब से केंद्र में मोदी सरकार आई है तब से केंद्रीय योजना नहीं केंद्र प्रायोजित योजनाएं चलाई जा रही है। जिसका मतलब होता है कि राज्यों से राशि लेकर केंद्र प्रायोजित योजना चलाना और उसका नाम सिर्फ केंद्र सरकार के द्वारा निर्धारित किया जाना।

उन्होंने कहा कि चुनावी समय में प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह राज्य में जाकर बड़े-बड़े पैकेज की घोषणा करते रहते हैं। लेकिन आज तक बिहार में कभी भी इस तरह की कोई घोषणा या शिलान्यास और उद्घाटन नहीं किया। वहीं बाबा बागेश्वर को लेकर बिहार इन दिनों मचे राजनीतिक बवाल पर विजय चौधरी कहा कि धर्म आस्था का विषय है ना की दिखावे का।

भाजपा धर्म के नाम पर वोट बैंक की राजनीति कर रही है, जो सरासर गलत है। देश और राज्य की जनता हर चीज को पैनी नजर से देख रही है। भाजपा चाहे जितना भी जोर लगा ले, लेकिन अब उसकी उनकी दाल नहीं गलने वाली।

राजद विधायक किरण देवी के आवास पर सीबीआई के रेड पर उन्होंने कहा कि जब से हम लोग महागठबंधन में शामिल हुए हैं तो केंद्र सरकार केंद्रीय एजेंसियों से ज्यादा काम करा रही है। छापेमारी तो होते हैं, लेकिन क्या कुछ मिलता है या आज तक किसी को पता नहीं चला।

टॅग्स :बिहारपटनानीति आयोगनीतीश कुमारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित