लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने राज्यों के लिए जीएसटी क्षतिपूर्ति मद में 17,000 करोड़ रुपये जारी किए

By भाषा | Updated: November 3, 2021 20:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर केंद्र ने राजस्व की भरपाई को लेकर बुधवार को जीएसटी क्षतिपूर्ति मद में राज्यों को 17,000 करोड़ रुपये जारी किए।

वित्त मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इसके साथ ही 2021-22 के दौरान राज्यों/केंद्र शासित क्षेत्रों को अब तक कुल 60,000 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति राशि जारी की जा चुकी है।

माल एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद के फैसले के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के दौरान जीएसटी क्षतिपूर्ति मद में राशि जारी होने में कमी के एवज में 1.59 लाख करोड़ रुपये का ऋण राज्यों को पहले ही जारी किया जा चुका है।

केंद्र ने चालू वित्त वर्ष में राज्यों को दी जाने वाली जीएसटी क्षतिपूर्ति मद में 2.59 लाख करोड़ रुपये की कमी का अनुमान लगाया है। इसमें से इस साल लगभग 1.59 लाख करोड़ रुपये उधार लेने होंगे।

केंद्र को विलासिता और समाज के नजरिए से अहितकर वस्तुओं पर उपकर के माध्यम से एक लाख करोड़ रुपये से अधिक जमा होने की उम्मीद है। यह राज्यों को माल और सेवा कर (जीएसटी) के कार्यान्वयन की वजह से राजस्व में हुई कमी की भरपाई के लिए दिया जाएगा।

विशेषज्ञों के अनुसार, कर संग्रह बजट में निर्धारित लक्ष्य से अधिक होने की उम्मीद है क्योंकि अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार के साथ संग्रह में सुधार हुआ है।

अक्टूबर में जीएसटी संग्रह बढ़कर 1.30 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो जुलाई 2017 में जीएसटी व्यवस्था के लागू होने के बाद से दूसरी सर्वाधिक राशि है। इससे पहले अप्रैल 2021 में 1.41 लाख करोड़ रुपये का सबसे ज्यादा जीएसटी संग्रह हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 9वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें