लाइव न्यूज़ :

सीसीआई ने कुछ सीमेंट कंपनियों के कार्यालयों में छापे मारे

By भाषा | Updated: December 10, 2020 18:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने बुधवार को कुछ सीमेंट कंपनियों के कार्यालयों पर छापे मारे, जिसमें लाफार्जहोलसेम शामिल है।

लाफार्जहोलसेम दो शीर्ष सीमेंट कंपनियों एसीसी और अंबुजा सीमेंट की संचालक है। उसने इन छापों की पुष्टि की है।

लाफार्जहोलसेम के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘लाफार्जहोलसेम पुष्टि करती है कि मुंबई स्थित एसीसी और अंबुजा सीमेंट के कार्यालयों में कल नौ दिसंबर को भारतीय प्रतिस्पर्धा प्राधिकरण के अधिकारी आए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लाफार्जहोलसेम/एसीसी और अंबुजा सीमेंट अधिकारियों के साथ पूरी तरह सहयोग कर रहे हैं, लेकिन इस पर आगे और टिप्पणी नहीं की जा सकती, क्योंकि मामला अभी जारी है।’’

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीसीआई ने प्रमुख सीमेंट निर्माता और आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी अल्ट्राटेक सीमेंट और श्रीसीमेंट के ठिकानों पर भी छापे मारे।

खबर लिखे जाने तक आदित्य बिड़ला समूह और श्रीसीमेंट से टिप्पणी नहीं मिल सकी थी, हालांकि उन्हें इस संदर्भ में ईमेल भेजे गए हैं।

इससे पहले दिन में एसीसी और अंबुजा सीमेंट ने शेयर बाजार को अलग-अलग जानकारी में बताया था, ‘‘भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने भारत में सीमेंट कंपनियों के खिलाफ एक जांच शुरू की है, जो कथित रूप से प्रतिस्पर्धा विरोधी व्यवहार के बारे में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली के स्कूलों में बदले नियम, हीटवेव के चलते बाहर नहीं होगी मॉर्निंग असेंबली, नई गाइडलाइन्स जारी

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

भारतपहलगाम हमले के एक साल: पीएम मोदी ने दी पीड़ितों को श्रद्धांजलि, कहा- "भारत न झुकेगा, न डरेगा"

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार के बाद आपरेशन सिंदूर के जख्‍म अभी भी हरे एलओसी से सटे गांवों में

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम