लाइव न्यूज़ :

सीसीआई ने गोवा में जुआरी एग्रो केमिकल्स संयंत्र के अधिग्रहण को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: June 25, 2021 21:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जून उचित व्यापार व्यवहार नियामक सीसीआई ने शुक्रवार को पारादीप फॉस्फेट्स द्वारा जुआरी एग्रो केमिकल्स लिमिटेड के जुआरीनगर संयंत्र के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी।

नियामक के पास दायर एक संयोजन नोटिस के अनुसार, प्रस्तावित लेनदेन के परिणामस्वरूप, पारादीप फॉस्फेट्स ‘‘गोवा संयंत्र में जुआरी एग्रो केमिकल्स लिमिटेड द्वारा वर्तमान में किए गए यूरिया और गैर-यूरिया उर्वरक उत्पादों के विकास और विनिर्माण के व्यवसाय का अधिग्रहण करेगा। यह अधिग्रहण मौजूदा परिचालन में ही एकमुश्त बिक्री आधार पर किया जायेगा।’’

पारादीप फॉस्फेट गैर-यूरिया उर्वरकों - डाय-अमोनियम फॉस्फेट (डीएपी) और एनपीके उर्वरकों के विनिर्माण और बिक्री के काम में है।

इसके अलावा, जुआरी एग्रो केमिकल्स भारत में उर्वरकों का विकास और विनिर्माण करती है। इसकी जुआरीनगर, गोवा (लक्षित व्यवसाय सहित) में विनिर्माण केन्द्र हैं जहां यह यूरिया और गैर-यूरिया उर्वरकों का उत्पादन करती है।

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आयोग, पारादीप फॉस्फेट द्वारा जुआरी एग्रो केमिकल्स के जुआरीनगर संयंत्र के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी देता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें