लाइव न्यूज़ :

CBI ने विजय माल्या के प्रत्यर्पण आदेश का स्वागत किया, जल्द खत्म करना चाहती है मामला

By भाषा | Updated: December 10, 2018 20:34 IST

ब्रिटेन की एक अदालत ने सोमवार को भगोड़े कारोबारी के प्रत्यर्पण का आदेश दिया। माल्या करीब नौ हजार करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी और धन शोधन मामले में यहां वांछित है।

Open in App

केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को भगोड़े कारोबारी विजय माल्या के भारत में प्रत्यर्पण की अनुमति देने के लंदन की एक अदालत के आदेश का स्वागत किया और माल्या को जल्द भारत वापस लाने और बैंक धोखाधड़ी मामले को जल्द निपटाने की आशा जताई।

सीबीआई प्रवक्ता अभिषेक दयाल ने कहा कि एजेंसी को मीडिया में आई खबरों से पता चला है कि लंदन की अदालत ने माल्या के प्रत्यर्पण का आदेश दिया है।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम फैसले का स्वागत करते हैं। हमें उन्हें जल्द वापस लाकर मामले को निपटाने की आशा है। सीबीआई की अपनी आंतरिक मजबूती है। हमने इस मामले में मेहनत की। हम कानून और तथ्यों पर मजबूत हैं और हम प्रत्यर्पण की प्रक्रिया को आगे बढाते हुए विश्वस्त थे।’’ 

ब्रिटेन की एक अदालत ने सोमवार को भगोड़े कारोबारी के प्रत्यर्पण का आदेश दिया। माल्या करीब नौ हजार करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी और धन शोधन मामले में यहां वांछित है।

वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत की मुख्य मजिस्ट्रेट न्यायाधीश एम्मा आबुथनॉट ने फैसला सुनाया कि माल्या को सीबीआई और ईडी के आरोपों पर सुनवाई के लिए भारत प्रत्यर्पित किया जा सकता है।

न्यायाधीश ने प्रत्यर्पण मामला विदेश मंत्रालय के पास भेज दिया।

टॅग्स :सीबीआईविजय माल्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित