लाइव न्यूज़ :

लोन धोखाधड़ी मामले में CBI ने हैदराबाद की एक कंपनी के खिलाफ केस किया दर्ज

By भाषा | Updated: March 28, 2018 04:05 IST

सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा, 'ऋण सुविधा में नकद क्रेडिट, टर्म लोन और लेटर ऑफ क्रेडिट शामिल है। खाता 30 अप्रैल 2014 को एनपीए बन गया और फिर इसे धोखाधड़ी घोषित कर अक्तूबर 2016 में आरबीआई को सूचित किया गया।

Open in App

नई दिल्ली, 28 मार्चः केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने हैदराबाद की एक निजी कंपनी के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक और आठ अन्य पर भारतीय स्टेट बैंक से 65 करोड़ रुपये से ज्यादा की कथित तौर पर ठगी करने करने के लिए मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने कंपनी, इसके अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक नरेन्द्र कुमार पटेल और कंपनी के निदेशकों सहित आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

आरोप है कि कंपनी जय अंबे गौरी केम लिमिटेड वर्ष 2009 से ही एसबीआई के साथ बैंकिंग कर रहा था जिसने तब एक्सिस बैंक की तरफ से मुहैया सुविधा के आधार पर ऋण लिया। 

सीबीआई के प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा, 'ऋण सुविधा में नकद क्रेडिट, टर्म लोन और लेटर ऑफ क्रेडिट शामिल है। खाता 30 अप्रैल 2014 को एनपीए बन गया और फिर इसे धोखाधड़ी घोषित कर अक्तूबर 2016 में आरबीआई को सूचित किया गया। एजेंसी ने हाल में मामले के सिलसिले में छापेमारी की थी।'

उन्होंने कहा, 'आरोप है कि कंपनी ने बैंक की सहमति के बगैर स्टॉक हटा लिया, गिरवी रखी गई संपत्तियां विवादित थीं, कोष को कहीं और भेज दिया गया और काफी नकदी जमा कराई गई और उसे निकाला गया।' 

उन्होंने कहा कि ऋण धोखाधड़ी में बैंक को कथित तौर पर 65.35 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

टॅग्स :सीबीईहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स