लाइव न्यूज़ :

रोटोमैक घोटाला: CBI ने विक्रम कोठारी और उनके बेटे से दिल्ली में की पूछताछ

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 21, 2018 18:00 IST

जांच एजेंसी द्वारा पूछताछ का यह लगातार तीसरा दिन है। इससे पहले एजेंसी ने उत्तर प्रदेश के कानपुर में दोनों से पूछताछ की थी। 

Open in App

नई दिल्ली, 21 फरवरी: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को कहा कि रोटोमैक के मालिक विक्रम कोठारी और उसके बेटे राहुल कोठारी एजेंसी के मुख्यालय पर मौजूद हैं और उनसे 3,695 करोड़ रुपये के ऋण का भुगतान नहीं करने के मामले में पूछताछ की जा रही है। सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "कोठारी और उसका बेटा (राहुल) अपने आप दिल्ली पहुंचे हैं। तब से उनसे यहां पूछताछ की जा रही है।"

विक्रम कोठारी ने कैसे किया 3,695 करोड़ रुपये का 'रोटोमैक घोटाला', इन 5 बिंदुओं से समझेंजांच एजेंसी द्वारा पूछताछ का यह लगातार तीसरा दिन है। इससे पहले एजेंसी ने उत्तर प्रदेश के कानपुर में दोनों से पूछताछ की थी। बैंक ऑफ बड़ौदा ने भुगतान नहीं करने के मामले में कोठारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद सोमवार और मंगलवार को पेन कंपनी के मालिक के कानपुर आवास और परिसरों पर सीबीआई ने छापेमारी भी की थी।एजेंसी ने कोठारी की पत्नी से भी पूछताछ की थी। एजेंसी ने मंगलवार को उनके लैपटॉप और मोबाइल फोन समेत कुछ समान जब्त कर लिए थे। इन तीनों के अलावा, उनके स्टाफ और घर के नौकरों से भी पूछताछ की गई है। केंद्रीय एजेंसी ने रविवार रात रोटोमैक पेन कंपनी के मालिक, उनकी पत्नी साधना और बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। शिकायत में कहा गया था कि सात बैंकों के एक संघ ने कानपुर की कंपनी और इसकी संबंधित कंपनियों को 2008 के बाद से कई करोड़ रुपये बतौर ऋण जारी किए थे। कोठारी रोटोमैक के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक हैं, जबकि उसकी पत्नी और बेटा कंपनी के निदेशक हैं। 

रोटोमैक बैंक स्‍कैम: विक्रम कोठारी के घर और दफ्तर पर सीबीआई का छापा, बेटे और बीवी से भी हुई पूछताछसीबीआई में दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि कोठारी ने सात बैंकों के संघ से 2,919 करोड़ रुपये हासिल किए थे। जिसमें बैंक ऑफ इंडिया (754.77 करोड़), बैंक ऑफ बड़ौदा (456.63 करोड़), इंडियन ओवरसीज बैंक (771.07 करोड़), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (458.95 करोड़), इलाहाबाद बैंक (330.68 करोड़), बैंक ऑफ महाराष्ट्र (49.82 करोड़) और ओरियन्टल बैंक ऑफ कॉमर्स (97.47 करोड़) शामिल हैं। इससे पहले सीबीआई ने नई दिल्ली स्थित रोटोमैक निदेशक के एक कार्यालय और आवासीय परिसर को सील कर दिया है। 

टॅग्स :रोटोमैक घोटालाविक्रम कोठारीसीबीईप्रवर्तन निदेशालयबैंक ऑफ बड़ौदा(बीओबी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित