लाइव न्यूज़ :

एक और घोटाला, IDBI बैंक के मैनेजर पर 445 करोड़ के घाटाले का आरोप, CBI ने दर्ज किया केस

By पल्लवी कुमारी | Updated: March 23, 2018 22:52 IST

बैंक मैनेजर के साथ अन्य 30 लोगों पर भी केस दर्ज है। मामला दक्षिण चेन्नई स्थित आईडीबीआई की बशीराबाग शाखा का है।

Open in App

चेन्नई, 23 मार्च;  केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने आईडीबीआई (  IDBI) बैंक के पूर्व जनरल मैनेजर बट्टू रामा राव और 30 अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन लोगों पर बैंक के  445.32 करोड़ के घोटाले का आरोप है। सीबीआई के अधिकारियों के मुताबिक इन उक्त लोगों पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) और मत्स्य खेती ऋण हासिल किए जाने का आरोप है। 

अधिकारियों के मुताबिक इन पर आरोप है कि 2009-10, 2010-11 और 2011-12 में 21 एग्रीगेटर ग्रुप के 220 लोगों ने मिलकर 192.98 करोड़ का ऋण लिया था। इन 220 लोगों ने बैंक के पूर्व जनरल मैनेजर बट्टू रामा राव से साजिश के तहत फर्जी दस्तावेजों का सहारा लेकर यह लोन लिया था। सिर्फ इतना ही नहीं इन्होंने कर्ज के लिए जमानत का मूल्य भी बढ़ाचढ़ाकर दिखाया था। जिसके बाद 30 सितंबर 2017 तक इन कर्जदारों का बकाया बढ़कर 445.32 करोड़ रुपये हो गया। सीबीआई के मुताबिक लोन लेने वाले लोगों ने बट्टू रामा राव के साथ सांठगांठ कर बैंक से कर्ज लिया। इस वक्त राव दक्षिण चेन्नई के आईडीबीआई बैंक की बशीराबाग ब्रॉन्च में कार्यरत थे।

यह भी पढ़ें- PNB के बाद एक और घोटाला, नीरव मोदी की तरह बैकों को करोड़ों का चूना लगा विदेश भागा भूपेश जैन

सीबीआई के मुताबिक लिए गए लोन का इस्तेमाल उन उद्देश्यों के लिए नहीं किया गया, जिसके लिए यह लिया गया था। शिकायत पत्र के मुताबिक कर्ज राशि बैंक द्वारा कर्जदारों के खातों में डाली गई जिसे बाद में व्यक्तिगत बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया गया। जिसके बाद इस रकम का इस्तेमाल मत्स्य पालन के लिए नहीं बल्कि निजी कामों के लिए किया गया। 

टॅग्स :चेन्नई
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनाव: 8,000 रुपये मूल्य की ‘इल्लैरसी’ कूपन योजना, टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, मिक्सर, माइक्रोवेव ओवन, इंडक्शन स्टोव खरीदे

पूजा पाठEid ul Fitr 2026 Moon: सबको साथ लेकर चलने का पैगाम देती ईद

क्राइम अलर्टChennai: महिलाओं के पास पेशाब करने पर शराबी की पिटाई, उसे बचाने की कोशिश में दोस्त मारा गया

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

कारोबारLPG Crisis Impact In India: बेंगलुरु, मुंबई, पुणे और अन्य शहरों में एलपीजी की भारी कमी, 1000 होटल प्रभावित?, एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में कमी से रेस्तरां?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम