लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय को किया गिरफ्तार, लगे ये आरोप

By भाषा | Updated: May 4, 2018 09:19 IST

सीबीआई ने वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय को संदिग्ध वित्तीय लेन-देन में शामिल होने और गलत सूचना देकर नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) द्वारा जारी किए जाने वाला पास हासिल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Open in App

नई दिल्ली, 4 मई। सीबीआई ने वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय को संदिग्ध वित्तीय लेन-देन में शामिल होने और गलत सूचना देकर नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) द्वारा जारी किए जाने वाला पास हासिल करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने कहा कि, राय को गिरफ्तार किये जाने से पहले एजेंसी के मुख्यालय में दिनभर पूछताछ की गई। उनके अलावा दो अन्य लोगों से भी पूछताछ की गई। 

उन्होंने बताया कि सीबीआई ने इस सिलसिले में एयर वन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्रसून रॉय के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी ने इस संबंध में दिल्ली, नोएडा, लखनऊ और मुंबई समेत आठ स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया।

एजेंसी ने अपनी प्राथमिकी में आरोप लगाया कि राय के खाते में 2017 में 79 करोड़ रुपये आए और इसी अवधि में 78.51 करोड़ रुपये निकाले गए। प्राथमिकी में कहा गया है, ‘‘उन्होंने गलत तरीके से हासिल धन से कई कार कथित तौर पर खरीदे। ऐसी जानकारी मिली है कि उन्हें मुखौटा कंपनियों से आयकर विभाग में रिश्वत देने और मामलों को फिक्स करने के लिये एक साल में 16 करोड़ रुपये मिले। उन्हें एक साल में सहारा इंडिया से भी साढ़े छह करोड़ रुपये मिले।’’ 

एजेंसी ने कहा कि दो लोगों राहुल शर्मा और संजय स्नेही ने राय की कथित तौर पर गलत तरीके से हासिल धन को रखने में मदद की। यह भी आरोप लगाया गया है कि राय ने एयर वन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के सीएसओ प्रसून रॉय और अन्य के साथ आपराधिक साजिश रची और बीसीएएस और दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे :डीआईएल: के साथ धोखाधड़ी की और धोखे और बेईमानी से अस्थायी और स्थायी एयरोड्रम इंट्री पास (एईपी) हासिल किया।

राय ने गलत सूचना के आधार पर एईपी हासिल किया। उन्होंने बेहद संवेदनशील, सीमित और सैनिटाइज्ड क्षेत्रों के साथ सभी हवाई अड्डों तक पहुंच का कानूनी अधिकार हासिल कर लिया। इसके जरिये उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा को जोखिम में डाला।

प्राथमिकी के अनुसार राय ने अखिल भारतीय एईपी हासिल करने के लिये रॉय के साथ मिलकर एक आवेदन दिया और उसमें गलत तरीके से खुद को कंपनी का गुणवत्ता नियंत्रण निदेशक के तौर पर दिखाया। कंपनी ने कथित तौर पर राय का नाम प्रायोजित किया और बीसीएएस को आवेदन भेज दिया। बीसीएएस आपराधिक साजिश का हिस्सा बन गया और उसने राय को स्थायी एईपी जारी कर दिया।

सीबीआई ने आरोप लगाया कि एईपी ने हवाई ऑपरेटर प्रमाणन दिशा-निर्देशों और सिविल एविएशन रिक्वायरमेंट का उल्लंघन करके उन्हें भारत में सभी हवाई अड्डों तक पहुंच का अधिकार दे दिया। सीबीआई ने कहा कि राय तकनीकी तौर पर योग्यता नहीं रखते हैं और उनके नाम को डीजीसीए ने एयर वन के गुणवत्ता नियंत्रण, निदेशक के पद के लिये मंजूरी नहीं दी थी।

प्राथमिकी में कहा गया है, ‘‘सूत्र ने हमें सूचित किया है कि 2018 में पीआईबी कार्ड जारी करने के लिये दिए गए आवेदन में पत्रकार ने खुद को एयर वन का वास्तविक कर्मचारी तथा सलाहकार या निदेशक, गुणवत्ता नियंत्रण नहीं घोषित किया था।’’ सीबीआई ने कहा कि राय को चार किश्तों में एयर वन से भी 1.02 करोड़ रुपये मिले।

टॅग्स :सीबीईदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत