लाइव न्यूज़ :

कंपनी कर आकलन में गड़बड़ियों को दूर करे सीबीडीटीः कैग

By भाषा | Updated: December 21, 2021 19:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने कंपनियों पर लगने वाले कर (कॉरपोरेट कर) के आकलन में गड़बड़ियों एवं अनियमतताओं का जिक्र करते हुए केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) से कहा है कि वह ऐसी गलतियों से बचने के लिए एक पुख्ता आईटी प्रणाली एवं आंतरिक नियंत्रण व्यवस्था लागू करे।

कैग की कंपनी कर के आकलन पर तैयार रिपोर्ट मंगलवार को संसद में पेश की गई। यह रिपोर्ट 12,476.53 करोड़ रुपये के मूल्य वाले 356 कर मामलों की लेखा परीक्षा के बाद तैयार की गई है।

यह रिपोर्ट कहती है, "ये मामले मुख्यतः कंपनियों की आय एवं कर की गणना में हुई खामियों से संबंधित हैं। ब्याज के मामले में गड़बड़ी, मूल्य ह्रास , कारोबार और पूंजी के नुकसान को शामिल करने में अनियमितता और रियायतों एवं छूट में गड़बड़ी के भी मामले हैं।"

कैग ने अपने लेखा परीक्षण में पाया है कि अधिक राशि वाले 356 मामलों में से 38 घटनाओं में 3,976.56 करोड़ रुपये के कंपनी कर आकलन में गड़बड़ी हुई।

नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक ने कहा है कि कर एवं अधिभार की गलत दरें लगना और ब्याज लगाने में खामियां होना आयकर विभाग के आंतरिक नियंत्रण में कमजोरी का संकेत है जिसे दुरूस्त करने की जरूरत है।

रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त मंत्रालय ने लेखा-परीक्षण वाले मामलों में गड़बड़ी ठीक करने के कदम उठाए हैं लेकिन ये केवल कुछ मामले ही हैं। व्यापक स्तर पर कर आकलन में ऐसी गड़बड़ियों से इनकार नहीं किया जा सकता है।

कैग ने कहा, "सीबीडीटी को न केवल अपने आकलन पर फिर से गौर करने की जरूरत है बल्कि उसे भविष्य में ऐसी गड़बड़ियों से बचने के लिए एक पुख्ता आईटी प्रणाली और आंतरिक नियंत्रण व्यवस्था स्थापित करने की जरूरत है।"

कैग के मुताबिक, सीबीडीटी आगे यह पड़ताल कर सकता है कि चिह्वित गड़बड़ियां अगर चूक नहीं हैं तो आयकर विभाग को कानून के मुताबिक जरूरी कदम उठाने चाहिए।

रिपोर्ट कहती है कि वर्ष 2019-20 में प्रत्यक्ष कर प्राप्ति में एक साल पहले की तुलना में 7.6 प्रतिशत की कमी आई। इस दौरान सकल कर राजस्व में प्रत्यक्ष करों की हिस्सेदारी घटकर 52.3 प्रतिशत पर आ गई, जो 2018-19 में 54.7 प्रतिशत थी।

कंपनी कर संग्रह 2019-20 में 16.1 प्रतिशत घटकर 5.57 लाख करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 6.63 लाख करोड़ रुपये थी। वहीं आयकर संग्रह 2019-20 में चार प्रतिशत बढ़कर 4.80 लाख करोड़ रुपये रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम