लाइव न्यूज़ :

Capgemini India CEO Ashwin Yardi: 90 या 70 घंटे नहीं, सप्ताह में 47.5 घंटे काम करो?, कैपजेमिनी इंडिया के सीईओ अश्विन यार्डी कर्मचारियों को ईमेल भेजने के भी खिलाफ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 25, 2025 16:36 IST

Capgemini India CEO Ashwin Yardi: आईटी उद्योग के दिग्गज और इन्फोसिस के सह-संस्थापक एन आर नारायण मूर्ति 70 घंटे के कार्य सप्ताह की वकालत कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकर्मचारी ने यार्डी से पूछा था कि आदर्श रूप से प्रति सप्ताह कितना काम करना चाहिए।यार्डी ने स्वीकार किया कि वह कभी-कभी सप्ताहांत में भी काम करते हैं।सिंधु गंगाधरन ने कहा कि परिणाम काम से अधिक मायने रखने चाहिए।

Capgemini India CEO Ashwin Yardi: सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सेवा कंपनी कैपजेमिनी इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अश्विन यार्डी ने मंगलवार को प्रति सप्ताह 47.5 घंटे काम करने की वकालत की। वह सप्ताहांत में कर्मचारियों को ईमेल भेजने के भी खिलाफ हैं। उन्होंने यहां नैसकॉम टेक्नोलॉजी एंड लीडरशिप फोरम (एनटीएलएफ) में कहा, ‘‘साढ़े सैंतालीस घंटे हमारे यहां काम की अवधि प्रतिदिन करीब नौ घंटे और सप्ताह में पांच दिन है।’’ एक कर्मचारी ने यार्डी से पूछा था कि आदर्श रूप से प्रति सप्ताह कितना काम करना चाहिए।

इसके जवाब में उन्होंने उक्त बात कही। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों से उनका मार्गदर्शक सिद्धांत यह है कि सप्ताहांत में ईमेल न भेजें, जब तक कि ऐसा करना बहुत जरूरी न हो। यार्डी ने स्वीकार किया कि वह कभी-कभी सप्ताहांत में भी काम करते हैं। उन्होंने कहा कि वह कर्मचारियों को ई-मेल भेजने से बचते हैं।

गौरतलब है कि आईटी उद्योग के दिग्गज और इन्फोसिस के सह-संस्थापक एन आर नारायण मूर्ति 70 घंटे के कार्य सप्ताह की वकालत कर रहे हैं। दूसरी ओर लार्सन एंड टुब्रो के चेयरमैन एस एन सुब्रह्मण्यन ने 90 घंटे के कार्य सप्ताह की पैरोकारी की है। इसी कार्यक्रम में नैसकॉम की चेयरपर्सन सिंधु गंगाधरन ने कहा कि परिणाम काम से अधिक मायने रखने चाहिए। 

टॅग्स :शेयर बाजारनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम