लाइव न्यूज़ :

केनरा बैंक को मार्च 2021 तिमाही में 1,010 करोड़ रुपए का लाभ

By भाषा | Updated: May 18, 2021 21:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 मई केनरा बैंक को मार्च 2021 में समाप्त तिमाही में एकल आधार पर 1,010 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ है। शुद्ध ब्याज आय बढ़ने और वसूली में फंसे कर्जों के लिए नुकसान के प्रावधान में कमी होने से बैंक का मुनाफा सुधरा है।

एक अप्रैल, 2020 से सिंडिकेट बैंक का केनरा बैंक में विलय कर दिया गया था। विलय के बाद बैंक का एकल आधार पर मार्च 2020 तिमाही में एकल आधार पर 6,567 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ।

नियामकीय सूचना के मुताबिक विलय से पहले बैंक को 2019-20 की इसी तिमाही में एकल आधार पर 3,259.33 करोड़ रुपए का शुद्ध घाटा हुआ था। मार्च 2020 तिमाही में हुए 3,209.98 करोड़ रुपए के शुद्ध घाटे की तुलना में मार्च 2021 तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 1,195.78 करोड़ रुपए रहा।

केनरा बैंक ने कहा कि मार्च 2020 तिमाही में एकल आधार वाले और एकीकृत आंकड़े बैंक के विलय पूर्व के वित्त से संबंधित हैं और इसलिए उनकी विलय के बाद के मार्च 2021 में खत्म हुई तिमाही से तुलना नहीं की जा सकती।

बैंक के प्रबंध निदेशक और सीईओ एल वी प्रभाकर ने संवाददाताओं से कहा, "हमने आक्रामक प्रावधानों का निर्माण कर बही खाता मजबूत करने की कोशिश की और साथ ही जब भी जरूरत पड़ी हमने सुनिश्चित किया कि सभी जरूरी उपाय किए जाएं।"

मार्च 2021 तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय मार्च 2020 के 5,087 करोड़ रुपए से बढ़कर 5,589 करोड़ रुपए हो गयी।

शुद्ध ब्याज अंतर (एनआईएम) मार्च 2020 के 2.51 प्रतिशत की तुलना में 2.75 प्रतिशत रहा।

बैंक का अपनी गैर निष्पादित संपत्तियों (एनपीए) यानी अवरुद्ध ऋणों के लिए किया गया प्रावधान वित्तीय वर्ष 2019-20 की मार्च तिमाही के 7,939 करोड़ रुपए की तुलना में कम हो कर 4,428 करोड़ रुपए रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें