लाइव न्यूज़ :

मंत्रिमंडल ने आईसीएआई, चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच समझौते को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: April 20, 2021 19:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (आईसीएआई) और चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड (सीए एएनजेड) के बीच एक नए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर को मंजूरी दे दी।

आधिकारिक बयान के अनुसार दोनों संस्थानों के बीच जुड़ाव के परिणामस्वरूप भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट के लिए रोजगार के अधिक से अधिक अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

इसमें कहा गया है, ‘‘आईसीएआई और सीए एएनजेड का लक्ष्य लेखा विधि ज्ञान को बढ़ाने, पेशेवर और बौद्धिक विकास, अपने संबंधित सदस्यों के हितों को बढ़ाने और ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और भारत में लेखा विधि के विकास में सकारात्मक योगदान के लिए एक आपसी सहयोग ढांचा स्थापित करना है।’’

साथ ही समझौते का उद्देश्य सदस्यों, छात्रों तथा उनके संगठनों के हितों में दो संस्थानों के बीच द्विपक्षीय रूप से लाभदायक एक व्यवस्था विकसित करना है।

बयान के अनुसार समझौते से उम्मीद है कि यह आईसीएआई सदस्यों को अपनी पेशेवर सीमा का विस्तार करने और दो लेखा संस्थानों के बीच कामकाजी संबंधों को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करेगा।

एक अन्य बयान के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक में आईसीएआई और सीपीए (सर्टिफाइड प्रैक्टिसिंग एकाउंटेंट) ऑस्ट्रेलिया के बीच आपसी सहमति समझौते (एमआरए) को मंजूरी दे दी है।

इस समझौते के तहत दोनों संस्थान लेखा विधि ज्ञान, व्यावसायिक और बौद्धिक विकास की उन्नति के लिए आपसी सहयोग ढांचे को स्थापित करने के लिए मिलकर काम करेंगे, अपने संबंधित सदस्यों के हितों को आगे बढ़ाने और ऑस्ट्रेलिया तथा भारत में लेखा विधि पेशे के विकास में सकारात्मक योगदान देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

भारतसत्ता में आते ही लेफ्ट की कार्बन कॉपी TMC?, पीएम मोदी बोले-हथियार, नशे, मवेशियों की तस्करी, लेफ्ट का कट-कमीशन, सबका ठेका लिया, वीडियो

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?