लाइव न्यूज़ :

मंत्रिमंडल ने प्रतिस्पर्धा आयोग, ब्राजील की आर्थिक रक्षा प्रशासनिक परिषद के बीच समझौते को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: April 20, 2021 18:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) और ब्राजील की आर्थिक रक्षा प्रशासनिक परिषद (सीएडीई) के बीच समझौते को मंजूरी दे दी।

आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग और ब्राजील की आर्थिक रक्षा प्रशासनिक परिषद के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) को स्वीकृति दे दी है।’’

बयान में कहा गया है कि प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 के तहत सीसीआई को अपनी जिम्मेदारियां निभाने या अपने कार्य करने के उद्देश्य से किसी अन्य देश की एजेंसी के साथ कोई समझौता या व्यवस्था कायम करने की अनुमति है।

सीसीआई ने अब तक छह समझौते किये हैं। ये समझौते अमेरिका के संघीय व्यापार आयोग और न्याय विभाग, यूरोपीय संघ के प्रतिस्पर्धा महानिदेशक, रूस के संघीय एकाधिकार रोधी सेवा, आस्ट्रेलियाई प्रतिस्पर्धा और उपभोक्ता आयोग, कनाडा के प्रतिस्पर्धा ब्यूरो तथा ब्रिक्स प्रतिस्पर्धा प्राधिकरण के साथ किये गये।

मौजूदा प्रस्ताव सीसीआई और सीएडीई के बीच हुए इसी तरह के एमओयू पर हस्ताक्षर से संबंधित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें