लाइव न्यूज़ :

बायजूस ने एपिक का 50 करोड़ डॉलर में अधिग्रहण किया, उत्तरी अमेरिकी में एक अरब डॉलर निवेश करेगी

By भाषा | Updated: July 21, 2021 19:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जुलाई शिक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी बायजूस ने बुधवार को कहा कि उसने बच्चों के लिये किताबें पढ़ने के डिजिटल मंच एपिक का 50 करोड़ डॉलर (करीब 3,729.8 करोड़ रुपये) में अधिग्रहण किया है। कंपनी ने कुछ ही महीने पहले करीब एक अरब डॉलर में आकाश एजुकेशनल सर्विसेज का अधिग्रहण किया था।

देश में मूल्यवान स्टार्टअप में से एक बायजूस उत्तरी अमेरिकी बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिये एक अरब डॉलर निवेश करेगी।

बायजूस ने एक बयान में कहा कि उसने 12 साल और उससे कम उम्र के बच्चों के लिये किताबें पढ़ने का डिजिटल मंच एपिक का 50 करोड़ डॉलर में अधिग्रहण किया है।

बयान के अनुसार इस अधिग्रहण से कंपनी को अमेरिका में अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी। इस अधिग्रहण से कंपनी अपनी सेवाएं एपिक के मौजूदा वैश्विक उपयोगकर्ताओं...20 लाख से अधिक शिक्षकों और 5 करोड़ से अधिक बच्चों को उपलब्ध करा सकेगी। कंपनी के उपयोगकर्ताओं की संख्या पिछले साल के मुकाबले दोगुनी से अधिक हो गयी है।

बयान के अनुसार एपिक के सीईओ (मुख्य कार्यपालक अधिकारी) सुरेन मार्कोसियन और सह-संस्थापक केविन डोनह्यू अपनी भूमिकाएं पूर्व की तरह निभाते रहेंगे।

एपिक के पास दुनिया के 250 से अधिक सर्वश्रेष्ठ प्रकाशकों की 40,000 से अधिक पुस्तकों, ऑडियो पुस्तकों और वीडियो का संग्रह है। इसने शिक्षकों के लिये अपनी सेवा मुफ्त रखी है। करीब 20 लाख से अधिक शिक्षक ने कक्षा उपयोग के लिए उससे जुड़े हैं।

कोविड महामारी के साथ भारत समेत दुनिया के विभिन्न देशों में शिक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्र में तीव्र विकास देखा जा रहा है। बच्चे स्कूल और कॉलेज जाने के बजाय ऑनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं, जिससे इस क्षेत्र में तेजी आयी है।

कई कंपनियों ने कारोबार विस्तार के लिये निवेशकों से कोष जुटाया है। बायजूस ने पिछले साल अप्रैल से करीब 1.5 अरब डॉलर विभिन्न किस्तों में जुटाये। बायजूस (थिंक एंड लर्न प्राइवेट लि.) ने जनरल अटलांटिक, सिकोया कैपिटल, चान-जुकरबर्ग इनिशिएटिव, नैस्पर्स, सिल्वर लेक और टाइगर ग्लोबल सहित बड़े निवेशकों से कोष जुटाया है।

बायजूस 2015 में शुरू हुई और वैश्विक स्तर पर 10 करोड़ से अधिक छात्र-छात्राएं उसकी सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं। वह विभिन्न श्रेणियों में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिये कंपनियों का अधिग्रहण कर रही है।

पूर्व में, बायजू ने ट्यूटर विस्टा और एजु राइट (2017 में पियरसन से) और 2019 में ओस्मो का अधिग्रहण किया था। पिछले साल, कंपनी ने 30 करोड़ डॉलर में कोडिंग प्रशिक्षण मंच व्हाइटहैट जूनियर खरीदा था और इस साल अप्रैल में, कंपनी ने आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड का अधिग्रहण किया।

बायजूस के संस्थापक और सीईओ बायजू रवीन्द्रन ने कहा, ‘‘एपिक के साथ हमारी साझेदारी हमें वैश्विक स्तर पर बच्चों के लिए आकर्षक और रुचिकर पढ़ने और सीखने के अनुभव को साकार करने में मदद करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मिशन जिज्ञासा को बढ़ावा देना और छात्रों को सीखने को लेकर लगाव पैदा करना है। एपिक और उसके उत्पाद इसी मिशन से जुड़े थे, ऐसे में यह कदम स्वाभाविक रूप से उपयुक्त था। संयुक्त रूप से, हमारे पास बच्चों के लिए पूरी उम्र सीखने वाला बनने के लिए प्रभावशाली अनुभव सृजित करने का अवसर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब