लाइव न्यूज़ :

बायजूस ने एपिक का 50 करोड़ डॉलर में अधिग्रहण किया

By भाषा | Updated: July 21, 2021 18:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जुलाई शिक्षा प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी बायजूस ने बुधवार को कहा कि उसने बच्चों के लिये किताबें पढ़ने के डिजिटल मंच एपिक का 50 करोड़ डॉलर (करीब 3,729.8 करोड़ रुपये) में अधिग्रहण किया है।

बायजूस ने एक बयान में कहा कि कंपनी छात्रों के लिये पठन-पाठन को रुचिकर बनाने में मदद करने के अपने दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने को लेकर उत्तरी अमेरिका में एक अरब डॉलर अतिरिक्त निवेश करेगी।

बयान के अनुसार इस अधिग्रहण से कंपनी को अमेरिका में अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद करेगी। इस अधिग्रहण से कंपनी एपिक के मौजूदा उपयोगकर्ताआ के आधार में 20 लाख से अधिक शिक्षक और 5 करोड़ से अधिक बच्चों को जोड़ सकेगी।

एपिक के सीईओ (मुख्य कार्यपालक अधिकारी) सुरेन मार्कोसियन और सह-संस्थापक केविन डोनह्यू अपने कार्य पूर्व की तरह करते रहेंगे।

बायजूस के संस्थापक और सीईओ बायजू रवीन्द्रन ने कहा, ‘‘एपिक के साथ हमारी साझेदारी हमें वैश्विक स्तर पर बच्चों के लिए आकर्षक और रुचिकर पढ़ने और सीखने के अनुभव को साकार रूप देने में मदद करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा मिशन जिज्ञासा को बढ़ावा देना और छात्रों को सीखने को लेकर लगाव पैदा करना है। एपिक और उसके उत्पाद इसी मिशन से जुड़ थे, ऐसे में यह कदम स्वाभाविक रूप से उपयुक्त था। संयुक्त रूप से, हमारे पास बच्चों के लिए पूरी उम्र सीखने वाला बनने के लिए प्रभावशाली अनुभव बनाने का अवसर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब