लाइव न्यूज़ :

बायजू ने ऑस्ट्रियाई कंपनी जियोजेब्रा का अधिग्रहण किया

By भाषा | Updated: December 8, 2021 15:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर बायजू ने अधिग्रहण के अपने आक्रामक सफर को जारी रखते हुए ऑस्ट्रिया की कंपनी जियोजेब्रा का अधिग्रहण कर लिया है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक बयान में कहा गया कि अधिग्रहण से घरेलू शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी को अपने मौजूदा गणित पोर्टफोलियो में नए उत्पाद की पेशकश और सीखने के प्रारूपों के निर्माण को सक्षम करने के लिए जियोजेब्रा की क्षमताओं को एकीकृत करने में मदद मिलेगी।

हालांकि कंपनी ने सौदे की कीमत का खुलासा नहीं किया।

करीब 11.5 करोड़ से अधिक छात्र पठन-पाठन के लिये बायजूज के ऐप का इस्तेमाल करते हैं।

ऑस्ट्रियाई कंपनी गणित के शिक्षण का एक गतिशील मंच प्रदान करती है।

बायजू की मुख्य रणनीति अधिकारी अनिता किशोर ने कहा, "जियोजेब्रा टीम ने एक शक्तिशाली और प्रोत्साहन प्रदान करने वाले मंच का निर्माण किया है जो छात्रों को प्रभावशाली शिक्षा प्रदान करने के बायजू के मिशन को पूरा करता है।"

उन्होंने कहा कि जियोजेब्रा के साथ जुड़ने से कंपनी को गणित शिक्षण के तरीके को बदलने और बेहतर करने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतलोकतंत्र में टकराव नहीं, सहयोग से आगे बढ़ता है देश

भारतदिल्ली आते ही टीम गठन?, जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष होंगे संजय झा, 12 महासचिव और 8 सचिव नियुक्ति, देखिए लिस्ट

भारतWatch: 'टुकड़े-टुकड़े कर दूंगा', बंगाल चुनाव से पहले TMC नेता की वोटर्स को धमकी, मचा सियासी बवाल

स्वास्थ्यदक्षिण में पराबैंगनी किरणों का बढ़ता खतरा

विश्वईरान के साथ युद्धविराम अनिश्चितकाल बढ़ा?, शहबाज शरीफ ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को कहा- शुक्रिया?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत

कारोबारFuel Rates Today: आपके शहर में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ या महंगा? यहाँ देखें आज के ताजा रेट्स

कारोबारIncome Tax Deadlines: आखिरी मिनट की हड़बड़ी से बचना है? तो नोट करें ये जरूरी डेडलाइन्स

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट