लाइव न्यूज़ :

रिपोर्ट : 2030 तक अमेरिका को पछाड़कर भारत बनेगा विश्व की दूसरी अर्थव्यवस्था, चीन भी ज्यादा दूर नहीं

By विकास कुमार | Updated: January 12, 2019 15:44 IST

हाल ही में आये वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक 2019 में वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी आने के संकेत हैं. लेकिन इस रिपोर्ट में भारत के लिए खुशखबरी है. रिपोर्ट के मुताबिक भारत की अर्थव्यवस्था इस साल भी अपनी रफ्तार पकड़े रहेगी.

Open in App

स्टैण्डर्ड चार्टर्ड बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक भारत की अर्थव्यवस्था 2030 तक अमेरिका को पछाड़कर दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी. चीन 2030 तक दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी और उसका कूल जीडीपी 64 ट्रिलियन डॉलर होगा.

इसके बाद 46 ट्रिलियन डॉलर के साथ भारत दुसरे स्थान पर होगा. वहीं अमेरिका की जीडीपी इसी साल 30 ट्रिलियन डॉलर रहने का अनुमान जताया गया है. 

वर्ल्ड बैंक ने की जीएसटी और नोटबंदी की तारीफ 

सरकार के द्वारा अर्थव्यवस्था को लेकर किए गए रचनात्मक सुधारों का असर दिखना शुरू हो गया है. देश धीरे-धीरे विकास की रफ्तार को पकड़ रहा है. वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक भारत इस साल ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा.

इससे पहले पिछले साल भारत ने फ्रांस को पीछे छोड़ा था. आज से एक सदी पहले भारत की कूल जीडीपी फ्रांस के मुकाबले आधी थी.

हाल ही में आये वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक 2019 में वैश्विक अर्थव्यवस्था में मंदी आने के संकेत हैं. लेकिन इस रिपोर्ट में भारत के लिए खुशखबरी है. रिपोर्ट के मुताबिक भारत की अर्थव्यवस्था इस साल भी अपनी रफ्तार पकड़े रहेगी और भारत की अर्थव्यवस्था से वैश्विक अर्थव्यवस्था की चाल तय होगी.

इस रिपोर्ट में नोटबंदी और जीएसटी को भारत की अर्थव्यवस्था के लिए शुभ संकेत बताया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक सरकार के इन प्रयासों से अनौपचारिक क्षेत्र को औपचारिक क्षेत्र में बदलने में सफलता मिली है. 

नए भारत का निर्माण 

नीति आयोग ने हाल ही में नए भारत की नीति का प्रारूप तय किया है. गांवों को इन्टरनेट कनेक्टिविटी से जोड़कर देश में डिजिटल क्रांति को आगे बढ़ाना है और इसके साथ ही 2022 तक सभी गरीबों को आवास मुहैया करवाने का सपना भी सरकार पूरा करना चाहती है. देश के गरीबों को मिडिल क्लास में बदलने के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं की नीव रखी जा रही है. 

टॅग्स :इंडियाअमेरिकाचीनइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम