लाइव न्यूज़ :

मांग को तेज करने वाला, बुनियादी संरचना पर खर्च बढ़ाने वाला हो बजट: भारतीय उद्योग

By भाषा | Updated: January 20, 2021 23:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जनवरी आगामी बजट में मांग सृजन , बुनियादी अवसंरचना पर खर्च बढ़ाने और सामाजिक क्षेत्रों पर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए। बुधवार को जारी एक सर्वेक्षण में भारतीय उद्योग जगत ने इस तरह की राय जाहिए की है।

उद्योग संगठन फिक्की और ध्रुव एडवाइजर्स के द्वारा किये गये सर्वेक्षण के अनुसार, उद्योग जगत को सरकार से उम्मीद है कि वह बजट में विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने, अनुसंधान व विकास को बढ़ावा देने और आगामी बजट में भविष्य की प्रौद्योगिकियों को प्रोत्साहित करने पर नीतिगत पहलों को जारी रखेगी।

सर्वेक्षण में कहा गया कि देश में एक तरफ दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चल रहा है। ऐसे में समय आ गया है कि अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के प्रयासों में और तेजी लायी जाये।

सर्वेक्षण के परिणामों के अनुसार, लगभग 40 प्रतिशत प्रतिभागियों को लगता है कि 'व्यक्तिगत कर राहत' इस वर्ष के बजट में प्रत्यक्ष कर प्रस्तावों का प्रमुख विषय होना चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग