लाइव न्यूज़ :

बजट प्रभाव: बाजार में दूसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 1200 अंक और उछला

By भाषा | Updated: February 2, 2021 18:28 IST

Open in App

मुंबई, दो फरवरी बजट के बाद बाजार में तेजी मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही और बीएसई सेंसेक्स में 1200 अंक का उछाल आया। वहीं एनएसई निफ्टी 14,600 के स्तर को फिर से प्राप्त कर लिया। बैंक, वित्त और बुनियादी ढांचा कंपनियों के शेयरों में तीव्र लिवाली से बाजार में तेजी आयी।

कारोबारियों के अनुसार अनुकूल वैश्विक संकेत और ताजा पूंजी प्रवाह ने तेजी की गति को बनाये रखा।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,197.11 अंक यानी 2.46 प्रतिशत मजबूत होकर 49,797.72 अंक पर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स एक समय 50,000 के स्तर तक गया।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 366.65 अंक यानी 2.57 प्रतिशत मजबूत होकर 14,647.85 अंक पर बंद हुआ।

बजट के दिन की तेजी को मिलाकर सेंसेक्स दो सत्रों में 3,511 अंक यानी 7.58 प्रतिशत मजबूत हो चुका है। वहीं निफ्टी में 1,007.25 अंक यानी 7.38 प्रतिशत की तेजी आयी है।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) रहा। इसमें 7.10 प्रतिशत की तेजी आयी। इसके अलावा अलट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, एल एंड टी, भारती एयरटेल, मारुति सुजुकी और कोटक बैंक में भी अच्छी तेजी रही।

सेंसेक्स के तीस शेयरों में से 27 लाभ के साथ बंद हुए।

केवल तीन शेयरों...बजाज फिनसर्व, टाइटन और एचयूएल...में 2.34 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गयी।

ज्यादातर विश्लेषकों का मानना है कि अधिक पूंजीगत व्यय, प्रत्यक्ष कर के मोर्चे पर यथास्थिति और पूंजी लाभ कर में बढ़ोतरी नहीं किये जाने जैसे बजट में किये गये प्रस्तावों का बाजार पर सकारात्मक असर हुआ है।

शेयर बाजार के पास उपलब्ध अस्थायी आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 1,494.23 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

अर्थशास्त्रियों और बाजार विश्लेषकों का मानना है कि यह वृद्धि को गति देने वाला सहसिक बजट है। कोविड-कर और आयकर पर अधिभार को लेकर आशंका थी, लेकिन बजट में इसका प्रस्ताव नहीं किया गया, जिसका अच्छा संदेश गया है।

उनके अनुसार, इसके अलावा सार्वजनिक क्षेत्र के दो बैंकों का निजीकरण और जमीन समेत अन्य संपत्तियों को बाजार पर चढ़ाने का प्रस्ताव सकारात्मक संकेत है।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘बैंक, बुनियादी ढांचा और वाहन जैसे क्षेत्रों में नई तेजी देखी जा ही है। बजट में वृद्धि-उन्मुख प्रस्तावों से इन क्षेत्रों को लेकर फिर से आकर्षण बढ़ा है। पिछले सप्ताह एफपीआई (विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों) ने लगातार बिकवाली की थी। अब बाजार में फिर से तेजी लौटी है और बजट के बाद वे फिर से शुद्ध लिवाल बने ही।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका में कोविड को लेकर नये प्रोत्साहन पैकेज से पहले सकारात्मक वैश्विक धारणा से भी बाजार को समर्थन मिला।’’

अमेरिका में प्रोत्साहन पैकेज को लेकर बातचीत के बीच एशिया के अन्य बाजारों में तेजी रही।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी का रुख रहा।

विदेशी विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे की बढ़त के साथ 72.96 पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम