लाइव न्यूज़ :

Budget 2020: बजट में उल्टे शुल्क ढांच से जुड़ी दिक्कत दूर कर सकती है सरकार

By भाषा | Updated: January 14, 2020 04:35 IST

उल्टे शुल्क ढांचे के तहत कच्चे माल पर तैयार उत्पाद की तुलना में ऊंचे दर से कर लगता है, जिसके चलते शुल्क वापसी का दावा बढ़ जाता है और उत्पादन की लागत भी बढ़ती है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार के आगामी बजट में उल्टे शुल्क ढांचे से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने की उम्मीद है।इसका मकसद 'मेक इन इंडिया' अभियान के तहत विनिर्माण को बढ़ावा देना है।

सरकार के आगामी बजट में उल्टे शुल्क ढांचे (तैयार माल की तुलना में कच्चे माल पर अधिक शुल्क) से जुड़ी दिक्कतों को दूर करने की उम्मीद है। खासकर रसायन और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों में। इसका मकसद 'मेक इन इंडिया' अभियान के तहत विनिर्माण को बढ़ावा देना है।

उल्टे शुल्क ढांचे के तहत कच्चे माल पर तैयार उत्पाद की तुलना में ऊंचे दर से कर लगता है, जिसके चलते शुल्क वापसी का दावा बढ़ जाता है और उत्पादन की लागत भी बढ़ती है। सूत्रों ने कहा कि उद्योग सरकार से मांग करते आ रहे हैं कि कच्चे माल और उत्पादन के अन्य संसाधनों (इनपुट) पर प्रतिकूल-कर ढांच की विसंगतियां दूर की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय को कंसोल, पैनल, कुछ इस्पात उत्पाद, कैलक्लाइंड एल्युमिना, इथाइल एसीटेट जैसे कई उत्पादों पर उल्टे शुल्क ढांचे से जुड़ी समस्याएं दूर करने का सुझाव दिया है।

उल्टे शुल्क ढांचे से घरेलू उद्योग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है क्योंकि विनिर्माताओं को कच्चे माल पर शुल्क के रूप में ज्यादा भुगतान करना पड़ता है जबकि तैयार उत्पाद पर शुल्क कम रहने से उसका आयात सस्ता पड़ता है तथा कर वापसी के दावे बढ़ जाते हैं। 

टॅग्स :बजट २०२०-२१
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकोविड-19 के बीच नए बजट से बढ़ गई हैं उम्मीदें, जयंतीलाल भंडारी का ब्लॉग

कारोबारबजट: रोजगार के अवसर बढ़ाने वाले विकास की जरूरत, प्रकाश बियाणी का ब्लॉग

भारतMaharashtra Budget 2020: देवेंद्र फड़नवीस ने कहा- इस बजट में कुछ भी नहीं दिया, सिर्फ विधानसभा में दिया एक भाषण है  

भारतJharkhand Budget 2020: हेमंत सोरेन सरकार ने किया अपना पहला बजट पेश, किसानों का कर्ज हुआ माफ! 

भारतसंसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरु: विपक्ष, दिल्ली दंगों का मुद्दा संसद में जोरशोर से उठा कर मांगेगा गृहमंत्री का इस्तीफा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें