बजट 2019: टैक्स को लेकर जनता को मोदी सरकार से है ये उम्मीद, ये 10 बड़ी घोषणाएं कर सकती है सरकार
By स्वाति सिंह | Published: July 5, 2019 09:49 AM2019-07-05T09:49:44+5:302019-07-05T09:56:54+5:30
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को जब आम बजट पेश करेंगी। इस बार के बजट में किसानों की स्थिति, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा आदि कई चीजों में बड़े सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के पहले बजट से हर वर्ग के लोगों को आस है। शुक्रवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी। इस बार के आम बजट से लोगों को नई योजनाओं के ऐलान की उम्मीद है। इस बार के बजट में किसानों की स्थिति, बेरोजगारी, महिला सुरक्षा आदि कई चीजों में बड़े सुधार होने की उम्मीद है।
1. आम बजट 2019 में केंद्र सरकार मध्य वर्गीय परिवारों को बड़ा तोहफा दे सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि सरकार इनकम टैक्स में 80 सी के तहत छूट सीमा को बढ़ा सकती है।
2. मोदी सरकार बचत पर टैक्स छूट की सीमा बढ़ाने, पेंशनभोगियों को छूट देने और हाउसिंग लोन रेट्स कम कर सकती है।
3. इसके अलावा इस बार के बजट में मोदी सरकार बेसिक इग्जेंप्शन लिमिट (टैक्स छूट की न्यूनतम आय सीमा) में भी वृद्धि कर सकती है।
4. बजट में मोदी सरकार आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता को आयुष्मान भारत के तहत लाने की सकती है।
5.सरकार ने मेडिकल कॉलेज/स्नातकोत्तर मेडिकल कॉलेजों की स्थापना का ऐलान कर सकती है।
6. इस बजट में मोदी सरकार किसान क्रेडिट कार्ड पर ब्याज-मुक्त लोन देने पर भी मुहर लगा सकती है।
7. 10,000 नए किसान उत्पादक संगठनों का गठन में सहायता के ऐलान करने की भी उम्मीद है।
8. इस बार के बजट में सरकार राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के गठन की घोषणा कर सकती है।
9. असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए बीमा योजना का भी ऐलान कर सकती है।
10 इसके अलावा सरकार कई शहरों में नए एयरपोर्ट का ऐलान कर सकती है।