लाइव न्यूज़ :

बजट 2018 ने दी बड़ी सौगातः पेट्रोल-डीजल के दामों बड़ी गिरावट, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 1, 2018 14:54 IST

बजट के बीच आम आदमी के लिए राहत की खबर सामने आई है। पेट्रोल और डीजल के दामों में 2 रुपए की कटौती हुई है।

Open in App

केंद्र सरकार के द्वारा बजट पेश होने के बाद 2 रुपए पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है। सरकार ने इनपर एक्साइज ड्यूटी में कमी की है। घटे हुए दाम आज रात से लागू होंगे। सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 2 रुपए एक्साइज ड्यूटी घटाने का फैसला किया है। पिछले एक महीने में डीजल 6 रुपए और पेट्रोल 4 रुपए महंगा हुआ है।

आईओसी की वेबसाइट्स के मुताबिक दिल्ली में पिछले महीने यानी जनवरी में पेट्रोल के रेट्स 2.95 रुपए तक बढ़े हैं। नए साल के शुरू से डीजल व पेट्रोल के दाम हर रोज 20 पैसे बढ़ें हैं, यही कारण है कि एक माह में 6 रुपए से अधिक डीजल के दाम बढ़ें हैं। सरकार ने  2 रुपये घटकर 4.48 रुपये प्रति पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी कर दी है। जबकि डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 2 रुपये घटकर 6.33 रुपये प्रति लीटर पर आ गई है।

यह भी पढ़ें- डीज़ल की कीमत आसमान पर, पेट्रोल ने तोड़ा पिछले तीन साल का रिकॉर्ड

पेट्रोल, डीजल जैसे तरल ईंधन की आपूर्ति के लिए केंद्र सरकार के अंतर्गत आने वाली भारत पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल कारपोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम अधिकृत हैं। 

टॅग्स :इंडियाबजट 2018
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम