लाइव न्यूज़ :

बीएसएनएल ने लक्षद्वीप के लिए उच्च क्षमता की कनेक्टिविटी सुविधा शुरू की

By भाषा | Updated: August 14, 2021 18:03 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 14 अगस्त सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल ने लक्षद्वीप के लोगों की ब्रॉडबैंड सेवाओं तथा प्रशासन की ई-गवर्नेंस सेवाओं तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने को द्रुत गति की सैटेलाइट आधारित कनेक्टिविटी सुविधा शुरू की है।

यह पहल दूरसंचार विभाग द्वारा वित्तपोषित यूनिवर्सल सर्विस ऑब्लिगेशन (यूएसओ) परियोजना के तहत शुरू की गई है।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने 2014 में अनुमान लगाया था कि इस द्वीप समूह की बैंडविद्थ जरूरत 7.6 जीबीपीएस है। इस आकलन के आधार पर बीएसएनएल ने 216 एमबीपीएस क्षमता जोड़कर लक्षद्वीप की कुल बैंडविद्थ को 2018 में 318 एमबीपीएस तक पहुंचाया था।

इसके बाद इसरो ने अतिरिक्त 1,500 एमबीपीएस के लिए ट्रांसपॉन्डर का आवंटन किया। साथ ही उसने बीएसएनएन को अपना हार्डवेयर उपलब्ध कराया। इससे 1,500 एमबीपीएस का आंशिक इस्तेमाल संभव हो पाया।

बीएसएनएल ने अब नया हार्डवेयर लगाया और चालू किया है जिससे पूरी 1,500 एमबीपीएस क्षमता का इस्तेमाल हो सकेगा। इससे लक्षद्वीप की बैंडविद्थ 70 प्रतिशत बढ़कर 1.71 जीबीपीएस हो जाएगी।

संचार राज्यमंत्री देवसिंह चौहान ने शनिवार को यह परियोजना राष्ट्र को समर्पित की। उन्होंने राष्ट्रीय महत्व की इस परियोजना को पूरा करने के लिए बीएसएनएल के प्रयासों की सराहना भी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?