लाइव न्यूज़ :

बीएसईएस ने दिल्ली के लिए 510 मेगावॉट सौर, पवन ऊर्जा लेने को समझौता किया

By भाषा | Updated: July 20, 2021 23:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जुलाई रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर की बीएसईएस वितरण कंपनियों ने 510 मेगावॉट सौर और हाइब्रिड बिजली (सौर और पवन ऊर्जा) लेने को लेकर सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (सेकी) के साथ समझौता किया है। इस कदम से दिल्ली को सस्ती और स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध हो सकेगी। कंपनी के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को यह कहा।

बीएसईएस वितरण कंपनियों-बीएसईएस राजधानी पावर लि. (बीआरपीएल) और बीएसईएस यमुना पावर लि. (बीवाईपीएल) दिल्ली में पहली वितरण कंपनियां हैं जिन्होंने हाइब्रिड बिजली के लिये समझौता किया है। हाइब्रिड बिजली में सौर और पवन ऊर्जा शामिल हैं, जो एक ही जगह पर होती हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि हाइब्रिड बिजली से लागत में कमी आएगी और बीएसईएस वितरण कंपनियां नवीकरणीय ऊर्जा बाध्यताएं पूरी कर पाएंगी।

उसने कहा, ‘‘बीएसईएस वितरण कंपनियों ने सेकी के साथ 510 मेगावॉट सौर और हाइब्रिड बिजली खरीदने को लेकर बिजली बिक्री समझौता (पीएसए) किया है। कुल 510 मेगावॉट में 300 मेगावॉट सौर बिजली और 210 मेगावॉट हाइब्रिड बिजली होगी।’’

बीएसईएस वितरण कंपनियों ने महंगी बिजली खरीद समझौतों से हटने की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर चुकी हैं। उन्होंने इस संदर्भ में दिल्ली विद्युत नियामक आयोग को आवेदन दिया है। आवेदन में उन सात बिजली संयंत्रों के साथ समझौते से अलग होने की अनुमति देने का आग्रह किया गया है, जिनके 25 साल पूरे हो गये हैं या पूरा होने के करीब हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि समझौता 25 साल के लिये है। यह बिजली समझौते पर हस्ताक्षर के बाद 18 महीने में उपलब्ध होने की उम्मीद है। समझौते के तहत 2.44 रुपये प्रति यूनिट पर सौर और 2.48 रुपये यूनिट पर हाइब्रिड बिजली ली गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें