लाइव न्यूज़ :

BSE Sensex: 13 जुलाई से 30 शेयरों वाले बीएसई सेंसेक्स में बदलाव, एचडीएफसी की जगह इस कंपनी को किया गया शामिल, जानें वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 5, 2023 20:45 IST

BSE Sensex: घोषणा के अनुसार 13 जुलाई से निफ्टी 50 में एचडीएफसी का स्थान एलटीआई माइंडट्री लि. लेगी। 

Open in App
ठळक मुद्देबदलाव एचडीएफसी बैंक में एचडीएफसी के विलय के बाद किया गया है।सेंसेक्स में एचडीएफसी की जगह जेएसडब्ल्यू स्टील लेगी। बीएसई 100 में आवास वित्त कंपनी के स्थान पर जोमैटो को शामिल किया जाएगा।

BSE Sensex: जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड 13 जुलाई से 30 शेयरों वाले बीएसई सेंसेक्स में हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (एचडीएफसी) का स्थान लेगी। यह बदलाव एचडीएफसी बैंक में एचडीएफसी के विलय के बाद किया गया है।

एशिया इंडेक्स प्राइवेट लिमिटेड ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि सेंसेक्स में एचडीएफसी की जगह जेएसडब्ल्यू स्टील लेगी। एकीकरण के कारण अन्य बीएसई सूचकांकों में भी बदलाव होंगे। एसएंडपी बीएसई 500 में, जेबीएम ऑटो कंपोनेंट्स लिमिटेड एचडीएफसी की जगह लेगा और एसएंडपी बीएसई 100 में आवास वित्त कंपनी के स्थान पर जोमैटो को शामिल किया जाएगा।

अन्य सूचकांकों में, अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज लिमिटेड एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 50 में एचडीएफसी के स्थान पर आएगा। एशिया इंडेक्स प्राइवेट लि. में दुनिया के सबसे बड़े वित्तीय बाजार सूचकांक प्रदाता एसएंडपी डाऊ जोन्स इंडेक्स और एशिया के सबसे पुराने शेयर बाजार बीएसई की संयुक्त भागीदारी है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को की गयी घोषणा के अनुसार 13 जुलाई से निफ्टी 50 में एचडीएफसी का स्थान एलटीआई माइंडट्री लि. लेगी। 

बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण रिकॉर्ड 299.90 लाख करोड़ रुपये पर

मानक सूचकांक...सेंसेक्स में गिरावट के बावजूद बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण बुधवार को रिकॉर्ड 299.90 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स लगातार पांच सत्रों में बढ़त के बाद 33.01 अंक गिरकर 65,446.04 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स ने पिछले पांच सत्रों में 2,500 अंक से अधिक की छलांग लगाई है।

दिन में कारोबार के दौरान सेंसेक्स में नरमी से निवेशकों की धारणा पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा। बीएसई-सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 2,99,90,050.73 करोड़ रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अभी यह 300 लाख करोड़ रुपये के ऐतिहासिक आंकड़े से 9,949.27 करोड़ रुपये दूर है। निवेशकों की पूंजी मंगलवार के मुकाबले 1.32 लाख करोड़ रुपये बढ़ी है।

टॅग्स :HDFCJindal PowerHDFC Bank
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारATM Withdrawal Rules: एटीएम से पैसा निकालने पर अब देना होगा ज्यादा चार्ज, अप्रैल से बैंकों ने किया बड़ा बदलाव

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

ज़रा हटकेHDFC कर्मचारी ने अपने 'ठाकुर' वाले वीडियो की बताई सच्चाई, कहा- "मैं अपने बयान पर कायम हूं"

कारोबारकौन हैं गौतम मल्होत्रा?, जिंदल स्टील ने इस पद पर किया नियुक्त

कारोबारMarket capitalization: 2.24 लाख करोड़ रुपये घटा, 10 में से 8 कंपनी का बुरा हाल,  रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक को सबसे ज्यादा झटका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?