लाइव न्यूज़ :

ब्रिटिश एयरवेज ने दक्षिण एशिया, पश्चिम एशिया, अफ्रीका के लिए मोरन बीगर को बिक्री प्रमुख नियुक्त किया

By भाषा | Updated: April 12, 2021 15:46 IST

Open in App

मुंबई, 12अप्रैल विमानन कंपनी ब्रिटिश एयरवेज ने सोमवार को कहा कि उसने मोरन बीगर को दक्षिण एशिया, पश्चिम एशिया और अफ्रीका के लिए बिक्री विभाग का प्रमुख नियुक्त किया है।

ब्रिटिश एयरवेज ने एक विज्ञप्ति में कहा कि मोरन की नियुक्ति एक अप्रैल से प्रभावी है। वह लंदन में एयरलाइन के मुख्यालय से काम करेंगे और उक्त क्षेत्रों में सभी बिक्री और वाणिज्यिक गतिविधि के लिए जिम्मेदार होंगे।

बीगर ने कहा, ‘‘मेरा ध्यान मित्रों और रिश्तेदारों से मिलने या व्यवसाय के काम के लिए यात्रा करने वाले हमारे सभी ग्राहकों को सुरक्षित और परेशानी मुक्त हवाई यात्रा की सुविधा प्रदान करना है।’’

विज्ञप्ति के अनुसार मौजूदा नियुक्ति से पहले, वह एशिया प्रशांत और पश्चिम एशिया, जापान के लिए बिक्री प्रमुख के रूप में टोक्यो में कंपनी को अपनी सेवा दे रहे थे।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि वह पहले घाना में काम कर चुके हैं और ब्रिटिश एयरवेज के लिए राजस्व प्रबंधन को लेकर वाणिज्यिक समझौता कार्यकारी का पद भी संभाल चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका और संगीत जगत की महान हस्ती आशा भोसले नहीं रहीं?, 92 साल में निधन

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Died: अलविदा 'आशा' जी, 92 वर्ष की आयु में आशा भोसले का निधन, संगीत जगत में शोक की लहर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई