नयी दिल्ली, आठ नवंबर ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का एकीकृत शुद्ध लाभ सितंबर में समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 22.9 प्रतिशत घटकर 381.84 करोड़ रुपये रह गया। कच्चे माल की लागत बढ़ने से कंपनी का मुनाफा कम हुआ है।
बीएसई को भेजी सूचना में कंपनी ने यह जानकारी दी।
इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 495.20 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय 5.5 प्रतिशत बढ़कर 3,607.37 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 3,419.11 करोड़ रुपये थी।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।