लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन ने ‘लॉकडाउन’ प्रभावित क्षेत्रों की मदद के लिये एकमुश्त अनुदान की घोषणा की

By भाषा | Updated: January 5, 2021 20:45 IST

Open in App

लंदन, पांच जनवरी ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक ने मंगलवार को घोषणा की कि ‘लॉकडाउन’ से प्रभावित खुदरा, होटल-रेस्तरां जैसे प्रभावित क्षेत्रों की मदद और रोजगार को बचाने के लिये 9,000 पौंड तक का एकमुश्त अनुदान दिया जाएगा।

ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नये प्रकार के संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कड़ाई से लागू किये जा रहे ‘लॉकडाउन’ के बीच यह घोषणा की गयी है। भारतीय मूल के वित्त मंत्री ने यह भी कहा कि वह मध्य फरवरी से बंद इन क्षेत्रों की कंपनियों की मदद के लिये 4 अरब पौंड के बराबर अन्य कदम उठा रहे हैं।

सुनक ने कहा, ‘‘वायरस का नया प्रकार हम सभी के लिये बड़ी चुनौतियां पेश कर रहे हैं। हमें टीकाकरण के साथ पाबंदियों को और कड़ा किये जाने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘महामारी के दौरान हमने लोगों के जीवन और आजीविका को बचाने के लिये तेजी से कदम उठाये। आज हम प्रभावित कंपनियों की मदद और रोजगार को समर्थन देने के लिये नकदी डाले जाने की घोषणा कर रहे हैं। इससे कंपनियों को आने वाले महीनों में संकट से बाहर निकलने में मदद मिलेगी अैर सबसे महत्वपूर्ण यह रोजगार को बनाये रखने में सहायक होगा....।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई