लाइव न्यूज़ :

आर्थिक पुनरुद्धार के लिए ब्रिक्स देशों को आपसी सहयोग बढ़ाना होगा: मुख्य आर्थिक सलाहकार

By भाषा | Updated: November 26, 2021 21:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 नवंबर मुख्य आर्थिक सलाहकार के वी सुब्रह्मण्यम ने शुक्रवार को कहा कि ब्रिक्स देशों को आर्थिक पुनरुद्धार, वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने और भविष्य की अनिश्चितताओं से बचाव के लिए आपसी सहयोग को बढ़ाना होगा।

उन्होंने निवेश के माहौल में और सुधार लाने एवं पूंजी प्रवाह बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने तथा सीमा पार नियामक तंत्र स्थापित करने की जरूरत को भी रेखांकित किया।

सुब्रह्मण्यम ने कहा, "भविष्य की अनिश्चितताओं और जोखिमों से बचाव करते हुए ब्रिक्स (देशों की) अर्थव्यवस्थाओं के पुनरुद्धार और वृहद आर्थिक एवं वित्तीय स्थिरता बनाए रखने के लिए सदस्य देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने की दिशा में काम करना बेहद जरूरी है।"

उन्होंने नीति अनुसंधान संस्थान ‘रिसर्च एंड इंफोरमेशन सिस्टम फॉर डेवलपिंग कंट्रीज’ द्वारा आयोजित ब्रिक्स वर्चुअल इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में अपने संबोधन में यह बात कही।

ब्रिक्स पांच विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का एक समूह है। इसके सदस्य ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

भारतबिहार में 13 अप्रैल को कैबिनेट की आखिरी बैठक?, 14 को इस्तीफा देंगे सीएम नीतीश कुमार, चिराग पासवान ने कहा- मुख्यमंत्री पद का दावेदार नहीं?

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?