लाइव न्यूज़ :

150 डॉलर के पार जा सकती है कच्चे तेल की कीमत, महंगाई रोकने के लिए मोदी सरकार के पास हैं ये विकल्प

By रुस्तम राणा | Updated: March 3, 2022 16:03 IST

गोल्डमैन सैक्स, मोर्गन स्टेनली और जेपी मोर्गन जैसी ग्‍लोबल फर्मों ने इस संबंध में भविष्यवाणी की है। इनका कहना है कि विश्व बाजार में कच्चे तेल के दाम जल्‍द ही 150 डॉलर प्रति बैरल को भी पार कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगोल्डमैन सैक्स जैसी ग्लोबल फर्म ने की भविष्यवाणीगुरुवार को ब्रेंट ऑयल पहुंचा 118 डॉलर के पार  

Russia Ukraine Crisis: रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया पर पड़ना शुरू हो गया है। यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस पर पश्चिमी देशों का कड़ा आर्थिक प्रतिबंध रूस की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा ही, लेकिन जो इसका वैश्विक असर है, वह भी कई देशों में देखने को मिलेगा। दोनों देशों के युद्ध के बाद से वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमत बढ़ रही हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि विश्व बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतें 150 डॉलर प्रति बैरल के भी पार जा सकती हैं। 

गोल्डमैन सैक्स जैसी ग्लोबल फर्म ने की भविष्यवाणी

गोल्डमैन सैक्स, मोर्गन स्टेनली और जेपी मोर्गन जैसी ग्‍लोबल फर्मों ने इस संबंध में भविष्यवाणी की है। इनका कहना है कि विश्व बाजार में कच्चे तेल के दाम जल्‍द ही 150 डॉलर प्रति बैरल को भी पार कर सकते हैं। रूस पर प्रतिबंधों की वजह से अमेरिका का तेल रिजर्व 20 साल के निचले स्‍तर पर पहुंच गया है। आगे भी यही सिलसिला जारी रहा तो 150 डॉलर का आंकड़ा कुछ समय में पूरा हो जाएगा।

गुरुवार को ब्रेंट ऑयल पहुंचा 118 डॉलर के पार  

गुरुवार की सुबह वैश्विव बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमतें पिछले दिन से करीब 8 डॉलर प्रति बैरल तक बढ़ गईं थी। ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव सुबह 7.31 बजे 118.13 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था। यह अगस्‍त, 2013 के बाद सबसे ऊंची कीमत है। इसके अलावा अमेरिकी तेल डब्‍ल्‍यूटीआई क्रूड के भाव भी 113.01 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए, जो 11 साल का उच्‍चतम स्‍तर है।

भारत में 10 रुपये तक बढ़ सकती है पेट्रोल डीजल की कीमत

जाहिर है अगर कच्चे तेल की कीमतों में इजाफ होगा तो उसका असर सीधे भारतीय बाजार पर भी पड़ेगा। भारत में कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से पेट्रोल-डीजल के दामों में 10 रूपये प्रति लीटर की वृद्धि देखने को मिल सकती हैं। पांच राज्यों में चुनाव के दबाव में सरकार और सरकारी तेल कंपनियां पिछले करीब चार महीने से पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी नहीं कर पा रहीं हैं। 

मोदी सरकार के पास हैं ये विकल्प

पेट्रोल डीजल के दामों में नियंत्रण पाने के लिए सरकार उत्पादन शुल्क को घटा सकती है।तेल उत्पादक देशों से बातचीत करके उनपर तेल उत्पादन बढ़ाने का दबाव बनाया जा सकता है।सरकार डीजल-पेट्रोल में एथनॉल ब्‍लेंडिंग की मात्रा को बढ़ाने पर विचार कर सकती है। सरकार अपने रिजर्व में से कुछ हिस्‍सा बाजार में जारी कर सकती है। 

टॅग्स :क्रूड ऑयलपेट्रोल का भावडीजल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 1 अप्रैल को राहत या झटका? अपनी गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले पढ़ लें पेट्रोल-डीजल के रेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू