लाइव न्यूज़ :

बीपीसीएल बीना रिफाइनरी में ओमान ऑयल की हिस्सेदारी खरीदने पर करेगी विचार

By भाषा | Updated: December 15, 2020 19:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र की भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. (बीपीसीएल) का निदेशक मंडल मध्य प्रदेश में बीना रिफाइनरी परियोजना में ओमान ऑयल कंपनी की हिस्सेदारी खरीदने पर बृहस्पतिवार को विचार करेगा।

कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि बीपीसीएल का निदेशक मंडल भारत गैस रिर्सोसेज लि. का कंपनी में विलय करने पर भी विचार करेगा।

बीपीसीएल की भारत ओमान रिफाइनरीज लि. (बीओआरएल) में 63.68 प्रतिशत हिस्सेदारी है। यह मध्य प्रदेश के बीना में 78 लाख टन क्षमता की तेल रिफाइनरी का परिचालन कर रही है।

सूचना के अनुसार कंपनी निदेशक मंडल 17 दिसंबर को बीओआरएल में ओक्यू एसएओसी (पूर्व में ओमान ऑयल कंपनी एसएओसी) से 36.62 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने के प्रस्ताव पर विचार करेगा।

इसके अलावा निदेशक मंडल मध्य प्रदेश सरकार से संपर्क कर बीओआरएल में उसके 2.69 करोड़ वॉरंट खरीदने के प्रस्ताव पर भी विचार करेगा।

ओमान ऑयल ने हाल ही में बीओआरएल में अपनी हिस्सेदारी बेचने की रुचि दिखायी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार