लाइव न्यूज़ :

बॉयज एंड मशीन्स ने शुरू की सर्विसिंग सुविधा

By भाषा | Updated: July 28, 2021 20:30 IST

Open in App

गुरुग्राम, 28 जुलाई पुरानी लक्जरी कारों का कारोबार करने वाली बॉयज एंड मशीन्स ने बुधवार को एनसीआर में अपनी खुद की सर्विसिंग सुविधा शुरू करने की घोषणा की जो विशेष रूप से पुरानी लक्जरी कारों की सभी सर्विसिंग जरूरतों को पूरा करेगा।

'वर्कशॉप' के नाम से जाना जाने वाला यह सेवा केंद्र सभी ग्राहकों की बिक्री के बाद कार की देखभाल की जरूरतों को पूरा करेगा। कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि गुरुग्राम में स्थित यह सात हजार वर्ग फुट का वर्कशॉप एक ही छत के नीचे लक्जरी और स्पोर्ट्स कारों के लिए विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदान करने के लिहाज से पूरी तरह उपयुक्त है।

यह वर्कशॉप ग्राहकों के लिए घर पर ही वाहनों की सर्विसिंग सेवा भी प्रदान करेगा।

कंपनी के संस्‍थापक और प्रबंध निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा, ''बॉयज एंड मशीन्‍स के जरिए हम ऐसा ब्रांड बनाना चाहते थे जो महज पुरानी कारों की डीलरशिप से बढ़कर हो - हम सर्विस भी प्रस्तुत करना चाहते थे। इस वर्कशॉप का खोला जाना इस सोच को आगे बढ़ाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब