लाइव न्यूज़ :

बाउंस ने बैटरी अदला-बदली ढांचा के लिए पार्क+ के साथ भागीदारी की

By भाषा | Updated: November 27, 2021 17:52 IST

Open in App

मुंबई, 27 नवंबर किराये पर इलेक्ट्रिक स्कूटर उपलब्ध कराने वाली स्टार्टअप कंपनी बाउंस ने शनिवार को 10 शहरों में 3,500 से अधिक स्थानों पर बैटरी अदला-बदली ढांचा स्थापित करने के लिए पार्किंग समाधान मंच पार्क+ के साथ भागीदारी की घोषणा की। बाउंस अगले महीने की शुरुआत में अपना पहला ई-स्कूटर इन्फिनिटी उतारने जा रही है।

कंपनी ने कहा कि यह स्मार्ट ढांचा आवासीय सोसायटियों, प्रमुख पार्किंग स्थलों, मॉल, कॉरपोरेट कार्यालय आदि स्थानों पर उपलब्ध होगा, ताकि ग्राहक अपने बाउंस ऐप या पार्क+ ऐप पर निकटतम अदला-बदली स्टेशन ढूंढ सकें।

कंपनी ने कहा कि ये एक ईंधन स्टेशन की तर्ज पर काम करेंगे। बाउंस बैटरी अदला-बदली स्टेशनों में चार्ज की हुई बैटरियां उपलब्ध होंगी जहां जाकर ग्राहक एक मिनट से भी कम समय में अपनी बैटरी को बदल सकते हैं।

बाउंस ने कहा कि इस बुनियादी ढांचे के साथ ग्राहकों को स्कूटर के चार्ज होने की प्रतीक्षा नहीं करनी होगी और उन्हें बैटरी खत्म होने चिंता नहीं होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें